10 दिनों में दोगुना ठीक हो रहे हैं देश में कोरोना संक्रमित, देखें राज्यवार लिस्ट

0
429

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस (COVID-19) संक्रमितों की संख्या 78 हजार 823 हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में 472, ओडिशा में 73, आंध्रप्रदेश में 68, राजस्थान में 66, कर्नाटक में 22, हरियाणा में 14, असम में 7, जबकि झारखंड में 4 मरीज मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 78 हजार 3 कोरोना संक्रमित हैं। 49 हजार 219 का इलाज चल रहा है। 26 हजार 234 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2549 मरीजों की मौत हुई है।

मई की शुरूआत से देश में अब हर दिन करीब 4000 कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं। इस बीमारी के मरीजों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार अभी 12 दिन है। इसकी तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार तेज है। यह संख्या हर 10 दिन में दोगुना हो रही है। 2 मई को देश में 39 हजार 826 संक्रमित थे। 14 मई की सुबह तक यह संख्या लगभग दोगुना 78 हजार 268 हो गई। इसी तरह 3 मई को 911 लोग ठीक हुए थे। 13 मई को यह संख्या दोगुना से ज्यादा 1946 हो गई।

देखें राज्यवार लिस्ट-

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 25922 5547 975
गुजरात 9268 3562 566
तमिलनाडु 9227 2176 64
दिल्ली 7998 2858 106
राजस्थान 4394 2575 122
मध्यप्रदेश 4173 2004 232
उत्तरप्रदेश 3758 1965 86
पश्चिम बंगाल 2290 702 207
आंध्रप्रदेश 2205 1192 48
पंजाब 1924 200 32
तेलंगाना 1367 939 34
जम्मू-कश्मीर 971 466 10
कर्नाटक 981 456 35
बिहार 953 382 7
हरियाणा 793 418 11
केरल 535 490 4
ओडिशा 611 143 3
चंडीगढ़ 191 30 3
झारखंड 181 79 3
त्रिपुरा 154 16 0
उत्तराखंड 72 46 1
असम 80 40 2
छत्तीसगढ़ 59 55 0
हिमाचल प्रदेश 67 35 3
लद्दाख 43 22 0
अंडमान-निकोबार 33 33 0
मेघालय 13 11 1
पुडुचेरी 13 9 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।