देश में प्रति एक लाख आबादी पर काेराेना से 0.2% माैतें, जानें आगे कितने बढ़ सकते हैं मामले?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में काेराेना से प्रति एक लाख आबादी पर 0.2% माैतें हाे रही हैं। जबकि इसकी वैश्विक दर 4.1% है।

0
528

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। पिछले कुछ दिन से रोजाना औसतन 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अगर इसी रफ्तार से संख्या बढ़ती रही, तो जून के पहले हफ्ते तक मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा होने का अंदेशा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में काेराेना से प्रति एक लाख आबादी पर 0.2% माैतें हाे रही हैं। जबकि इसकी वैश्विक दर 4.1% है। मंत्रालय के अनुसार देशभर में संक्रमण के कारण 3,163 मरीजाें की माैत हाे चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ाें के हवाले से मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका में प्रति एक लाख आबादी पर 26.6 माैतें हाे रही हैं, जबकि ब्रिटेन में 52.1, इटली में 52.8 और फ्रांस में 41.9 माैतें हुई हैं। चीन में प्रति एक लाख आबादी पर 0.3 माैतें हुई थीं।

देश में साेमवार काे 1,08,233 रिकाॅर्ड सैंपल जांचे गए। अभी तक देशभर में 24,25,742 सैंपलाें की जांच की जा चुकी है। दूसरी तरफ, नीति आयाेग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि काेराेना संक्रमिताें की संख्या से ज्यादा अहम माैत अऔर ठीक हाेने की दर है। भारत में मरीज ठीक हाेने की दर लगातार सुधर रही है और अभी यह 38% है। प्रति 10 लाख माैताें की संख्या भी 2 है, जबकि अमेरिका में यह दर 275 और स्पेन में 591 है।

देखें राज्यवार लिस्ट- कहां कितने कोरोना मरीज

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 37158 9639 1325
तमिलनाडु 12448 4895 85
गुजरात 12141 5043 719
दिल्ली 10554 4750 166
राजस्थान 5906 3354 143
मध्यप्रदेश 5465 2631 258
उत्तरप्रदेश 4926 2918 123
पश्चिम बंगाल 2961 1074 250
आंध्रप्रदेश 2489 1621 52
पंजाब 2002 1642 38
तेलंगाना 1634 1011 38
बिहार 1579 517 9
जम्मू-कश्मीर 1317 647 17
कर्नाटक 1395 543 40
हरियाणा 964 627 14
ओडिशा 1052 307 5
केरल 643 497 4
झारखंड 248 127 3
चंडीगढ़ 199 57 3
त्रिपुरा 169 89 0
असम 158 41 4
उत्तराखंड 111 52 1
छत्तीसगढ़ 100 59 0
हिमाचल प्रदेश 92 47 4
लद्दाख 43 43 0
गोवा 46 7 0
अंडमान-निकोबार 33 33 0
पुडुचेरी 22 10 0
मेघालय 13 12 1
मणिपुर 7 2 0
मिजोरम 1 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
अन्य 814 0 0
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।