देश में कोरोना वायरस से 6 मौत, मरीजों की संख्या बढ़कर 346

0
898

पुणे: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों की तादाद अब 74 हो गई है और मरने वालों की तादाद 2 हो गई है। वहीं 10 नए मामले पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 6 मुंबई और 4 पुणे के हैं। इनमें से 5 की ट्रैवल हिस्ट्री है और 4 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे।

एक मौत एचएन रिलायंस अस्पताल मुंबई में हुई है, जहां एक 56 साल के शख्स की जान चली गई। यह शख्स 21 मार्च को भर्ती हुआ था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरीज की शनिवार रात को ही मौत हो गई थी। उनमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी थी।

वहीं खबर बिहार से मिली है जहां पटना में कोरोना मरीज की मौत एम्स में हुई। 38 साल का शख्स कतर से आया था। मौत उसकी कल सुबह हुई लेकिन मौत के बाद शाम में रिपोर्ट आई है जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस: राजस्थान 31 मार्च तक लॉकडाउन, सिर्फ ये सेवाएं रहेंगी चालू

बता दें, देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में कोरोना से पीड़ितों की तादाद 334 हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 63 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। वहीं केरल में 52, राजस्थान में 25, नया मामला जोधपुर से आया है जहां पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश में 27, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, लद्दाख में 13 लोग इससे संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में संक्रमित पीड़ितों की संख्या 74 हो गई है। महाराष्ट्र, राजस्थान के बाद अब पंजाब को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं ओडिशा के कई शहरों को बंद किया है। गुजरात की बात करें तो राज्य को 29 मार्च तक बंद किया गया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now