COVID-19: भारत में 2,301 पॉजिटिव मामले, अबतक 56 लोगों की मौत, देखें पूरी लिस्ट

0
650

नई दिल्ली: देशभर में शुक्रवार को कोरोनावायरस (COVID_19) के 98 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 301 है। इनमें से 2 हजार 88 का इलाज चल रहा है। 156 ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश और राजस्थान में जो 65 लोग आज संक्रमित मिले हैं उनमें से 63 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे।

पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी का निजामुद्दीन क्षेत्र, तबलीगी जमात के एक विशाल कार्यक्रम के कारण कोरोना वायरस प्रकोप का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। अधिकारियों ने कहा कि देशभर में लगभग 9,000 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें जमात के सदस्य और उनके संपर्कों में आये लोग शामिल हैं। इसमें जमात से जुड़े 1,306 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इन सबको अलग रखा गया है।

देखें कहां कितने मामले:

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 425 21 42
तमिलनाडु 309 1 6
दिल्ली 295 4 8
केरल 286 2 28
आंध्रप्रदेश 161 1 2
तेलंगाना 154 9 17
राजस्थान 154 0 3
उत्तरप्रदेश 172 2 17
कर्नाटक 134 3 11
मध्यप्रदेश 111 8 0
गुजरात 95 7 10
जम्मू-कश्मीर 71 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 57 0 27
पंजाब 47 5 1
बिहार 29 1 3
चंडीगढ़ 18 0 0
असम 16 0 0
लद्दाख 13 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 10 0 2
छत्तीसगढ़ 9 0 3
हिमाचल प्रदेश 6 1 1
गोवा ओडिशा 6 0 0
ओडिशा 5 0 1
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

वहीं विश्वभर के देशों द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के आधार पर दुनियाभर के 188 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण के कम से कम 10,00,036 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 51,718 लोगों की मौत हो चुकी है।

पीएम मोदी ने दिया संदेश-
लॉकडाउन के बीच जनता का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश के जरिए जनता से एक बार फिर अपील की। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। प्रकाश की महाशक्ति का एहसास होगा तो लगेगा कि कोई अकेला नहीं है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।