बढ़ सकता है लॉकडाउन, राजस्थान में कोविड-19 के बढ़ते जा रहे हैं मामले, देखें पूरी लिस्ट

0
999

जयपुर: राजस्थान में मंगलवार सुबह 24 नए कोरोना (COVID-19) पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें से 9 जोधपुर के हैं, जिसमें छह पॉजिटिव मिले व्यक्ति के ही परिवार के हैं। इनके अलावा, सात केस जैसलमेर में पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी बीकानेर में संक्रमित मिल चुके व्यक्ति के संपर्क में आए थे। वहीं, बांसवाड़ा में चार, जयपुर में तीन और चूरू में एक केस सामने आया है। राजस्थान में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 325 पर पहुंच गया है। राजस्थान में अब तक संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है।

जयपुर में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 105पहुंच चुका है। शहर में 13 मामले तब्लीगी जमातियों के हैं। दो इटली के नागरिक हैं। चार रामगंज से अलग इलाकों के हैं। बाकी 86 मामले ऐसे हैं, जो ओमान से लौटे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से सामने आए हैं। रामगंज इलाके में सबसे ज्यादा 95 मामले हैं, इनमें 9 तब्लीगी बाकी 86 ओमान से लौटे संक्रमित से फैले।

बढ़ सकता है लॉकडाउन:
कोरोनावायरस के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन को केंद्र सरकार बढ़ा सकती है। समचार एजेंसी ANI के अनुसार सरकार सूत्रों ने कहा कि बहुत सी राज्य सरकारें और विशेषज्ञ केंद्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वह लॉकडाउन का विस्तार करे। केंद्र सरकार इस दिशा में सोच रही है।’

भारत में भी इस वायरस ने 114 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 4,421 मामले सामने आ चुके हैं। अच्छी बात ये है कि 326 लोग इस जानलेवा वायरस को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। आइए देखते हैं किस राज्य में कितने पढ़ें कोरोना के मामले-

राज्य पॉजिटिव केस (66 विदेशी) डिस्चार्ज मौत
1. आंध्र प्रदेश 266 1 3
2. अंडमान निकोबार 10 0 0
3. अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4. असम 26 0 0
5. बिहार 32 0 1
6. चंडीगढ़ 18 0 0
7. छत्तीसगढ़ 10 8 0
8. दिल्ली 523 19 7
9. गोवा 7 0 0
10. गुजरात 144 22 12
11. हरियाणा 90 25 1
12. हिमाचल प्रदेश 13 2 1
13. जम्मू-कश्मीर 109 4 2
14. झारखंड 4 0 0
15. कर्नाटक 151 12 4
16. केरल 327 58 2
17. लद्दाख 14 10 0
18. मध्य प्रदेश 165 0 9
19. महाराष्ट्र 748 56 45
20. मणिपुर 2 0 0
21. मिजोरम 1 0 0
22. ओडिशा 21 2 0
23. पुदुचेरी 5 1 0
24. पंजाब 76 4 6
25. राजस्थान 288 21 3
26. तमिलनाडु 621 8 5
27. तेलंगाना 321 34 7
28. त्रिपुरा 1 0 0
29. उत्तराखंड 31 5 0
30. उत्तर प्रदेश 305 21 3
31. पश्चिम बंगाल 91 13 3
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति 4,421* 326 114

*राज्यों के आंकड़ों में बदलाव हो सकते हैं

सरकार ने जारी किए हैं हेल्पलाइन नंबर
कोरोना से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है।