COVID-19: भारत में कोरोना के मामले 5 हजार के पार, 149 की मौत, देखें राज्यवार लिस्ट

महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है। वहीं, धारावी के मुकुंद नगर और धनवाड़ा चौल में एक-एक नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद धारावी में संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है।

0
972

मुंबई: भारत में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के आंकड़े के अनुसार, देश में अब तक 5,000 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 149 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है।

आज पुणे में दो लोगों की मौत हुई है। साथ ही आंध्र प्रदेश में 15 और राजस्थान में पांच नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 773 नए मामले सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है। वहीं, धारावी के मुकुंद नगर और धनवाड़ा चौल में एक-एक नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद धारावी में संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है। यह महाराष्ट्र के लिए बड़ी चिंता की बात है क्योंकि धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती इलाका है।

वहीं बात करें राजस्थान की तो स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को जयपुर, बीकानेर और बांसवाड़ा में 5 नए संक्रमित मिले। प्रदेश का भीलवाड़ा जिला महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है, लेकिन अब वहां स्थिति कुछ नियंत्रण में है।

देश में कोरोना के कहां कितने मामले आए हैं, आइए देखते हैं राज्यवार लिस्ट..

राज्य  संक्रमित मौत  ठीक हुए
महाराष्ट्र 1018 64 70
तमिलनाडु 690 7 19
दिल्ली 577 9 16
केरल 336 2 71
आंध्रप्रदेश 314 4 5
तेलंगाना 404 12 45
राजस्थान 348 12 25
उत्तरप्रदेश 332 3 25
कर्नाटक 175 4 25
मध्यप्रदेश 312 21 21
गुजरात 175 14 25
जम्मू-कश्मीर 125 3 4
प.बंगाल 91 6 13
हरियाणा 143 2 31
पंजाब 99 8 14
बिहार 38 1 15
चंडीगढ़ 18 1 7
असम 28 0 0
लद्दाख 14 0 10
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 31 0 4
छत्तीसगढ़ 10 0 9
हिमाचल प्रदेश 27 2 1
गोवा 7 0 0
ओडिशा 42 1 2
पुडुचेरी 5 0 1
मणिपुर 2 0 1
झारखंड 4 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
त्रिपुरा 1 0 0


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।
राज्यों के आंकड़ों में बदलाव हो सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए आप covid19india.org वेबसाइट देखें।