जानें COVID-19 के कारण सील हुए क्षेत्र में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं?

कोरोनावायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या 6 हजार 177 हो गई है। आज 319 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से गुजरात में 55, राजस्थान में 30, उत्तरप्रदेश में 19, मध्यप्रदेश में 14 और बिहार में 11 मरीज बढ़े।

0
362

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ रहा है। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना पर लगाम नहीं कसा जा रहा है। अब राज्य सरकारों ने उन इलाकों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किया है, जहां पर कोरोना संक्रमण के केस पाए गए हैं। प्रशासन ने सभी हॉटस्पॉट्स को सील कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को सील करने का फैसला लिया है। यह इलाके बुधवार रात 12 बजे से 15 अप्रैल सुबह तक सील रहेंगे। इन इलाकों में जरूरी सामानों की होम डिलिवरी होगी और लोगों की किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी। जरूरी सामान के लिए आपको इस नंबर 18004192211 पर कॉल करना होगा।

यूपी में 15 जिले सील-
उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 15 जिलों के क्षेत्रों को सील किया गया है। इन जिले में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, बस्ती, शामली शामिल हैं। नोएडा में कुल 22 इलाकों को सील किया गया है। सेक्टर 27, सेक्टर 28, 37, सेक्टर 41, वाजिदपुर गांव, सेक्टर 41, हाइड पार्क सेक्टर 78, सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 78, लोटस सेक्टर 100, अल्फा-1 ग्रेटर नोएडा, निराला ग्रीन सेक्टर 02 ग्रेटर नोएडा, लॉजिक्स बलोस्म काउंटी सेक्टर 137, ATS डोल्क जीटा- ग्रेटर नोएडा, डिजाइनर पार्क सेक्टर 62, सेक्टर 5 और 8 जेजे कॉलोनी, महक रेजिडेंसी- ग्रेटर नोएडा।

कोरोना के कारण सील इलाकों में क्या होता है?
लागातार पुलिस गश्त करती रहेगी और अगर कोई भी व्यक्ति घर से बाहर आता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। इन सील किए गए इलाकों को लगातार सैनिटाइज किया जाएगा, इसके लिए फायर सर्विस की मदद ली जाएगी। सिर्फ पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी ही आ-जा सकेंगे, बाकि किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी।

ओडिशा में बढ़ा 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
संपूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने से 6 दिन पहले ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। ओडिशा पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं खबर ये भी है कि राज्य सरकारों ने पीएम मोदी से लॉकडाउन सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। जिसकी जल्द जानकारी दी जा सकती है।

कहां कितने मामले?
कोरोनावायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या 6 हजार 177 हो गई है। आज 319 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से गुजरात में 55, राजस्थान में 30, उत्तरप्रदेश में 19, मध्यप्रदेश में 14 और बिहार में 11 मरीज बढ़े। इनके अलावा झारखंड में 9, पंजाब में 8, मध्यप्रदेश में 5, पश्चिम बंगाल में 4, जबकि हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1-1 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 734 हो गई है। इनमें से 472 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 166 की मौत हो चुकी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।