महिलाओं से अश्लील हरकतें, गंदे कमेंट करने के मामले में BJP का ये राज्य टॉप पर

हिलाओं से अश्लील इशारे और कमेंट करने के मामलों में महाराष्ट्र का नागपुर शहर टॉप पर और मुंबई दूसरे स्थान पर है। वहीं, देश का सबसे साफ शहर इंदौर इस लिस्ट में छठे नंबर पर है।

0
273

Madhya pradesh Women Crime: केंद्र सरकार की ओर से जारी एनसीआरबी के डेटा के आधार पर तैयार रिपोर्ट में एक खुलासा हुआ है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं से अश्लील हरकतें और गंदे कमेंट करने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है।  हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में देशभर में पब्लिक प्लेस में महिलाओं से गंदे इशारे और कमेंट करने से जुड़े 25,741 केस दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा 39% यानी 10,133 केस मध्यप्रदेश में सामने आए। इस लिस्ट में तमिलनाडु दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं से अश्लील इशारे और कमेंट करने के मामलों में महाराष्ट्र का नागपुर शहर टॉप पर और मुंबई दूसरे स्थान पर है। वहीं, देश का सबसे साफ शहर इंदौर इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। देश के 19 बड़े शहरों में भी ऐसे क्राइम दर्ज किए गए।

किन शहरों में कितने केस ?

शहर केस
नागपुर 471
मुंबई 121
कानपुर 95
कोच्चि 52
कोझिकोड 50
इंदौर 44
चेन्नई 25
हैदराबाद 20
गाजियाबाद 12
दिल्ली 10
पुणे 10


टॉप 8 राज्य जहां सबसे ज्यादा मामले

राज्य मामले
मध्यप्रदेश 10,133
तमिलनाडु 5,356
महाराष्ट्र 4,222
उत्तर प्रदेश 2,874
केरल 955
आंध्र प्रदेश 657
छत्तीसगढ़ 579
असम 343

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।