अम्फान के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, इन 3 राज्यों में हाई अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के सभी बंदरगाहों पर चक्रवात की चेतावनी के संकेत देने का परामर्श दिया है क्योंकि समुद्र में 4 जून तक स्थिति अत्यंत खराब रहने की संभावना है।

0
595

मुम्बई: चक्रवाती तूफान अम्फान की तबाही के बाद एक और तूफान 24 घंटे के भीतर गुजरात और महाराष्ट्र में आना वाला है। तूफान के दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

इस दौरान समुद्र की स्थिति बहुत अधिक खराब रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के पास अरब सागर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आगे और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह 3 जून तक दक्षिणी गुजरात तटों तक पहुंचकर तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अरब सागर में गए मछुआरों को वापस बुला लिया है। साथ ही 4 जून तक मछुआरों को सागर से दूर रहने को कहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के सभी बंदरगाहों पर चक्रवात की चेतावनी के संकेत देने का परामर्श दिया है क्योंकि समुद्र में 4 जून तक स्थिति अत्यंत खराब रहने की संभावना है।

आप पञ्चदूत को सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।