Cyclone Dana Live Update: 125 किमी की रफ्तार से ओडिशा और बंगाल की तरफ बढ़ा साइक्लोन ‘दाना’, जानें अबतक का पूरा अपडेट

ओडिशा के भद्रक और बंगाल के कोलकाता सहित कई जगहों में बारिश शुरू हो गई। तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा।

928

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Cyclone Dana Live Update) 18 किमी/घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है।  गुरुवार सुबह ओडिशा के भद्रक और बंगाल के कोलकाता सहित कई जगहों में बारिश शुरू हो गई। तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा। दाना चक्रवाती तूफान फिलहाल ओडिशा के तट से करीब 250 किलोमीटर दूर है। इसके चलते भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक करीब 16 घंटे फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी।

इसके अलावा 552 ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 ट्रेनें और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। साइक्लोन 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे भीतरकणिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा।

ये भी पढ़ें:  Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का रेलवे पर बड़ा असर, रद्द हुईं 197 ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक लैंडफॉल की प्रोसेस 5 घंटे चलेगी। इस दौरान तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा। ओडिशा के 14 जिलों में स्कूल-कॉलेज की 25 अक्टूबर तक छुट्टी की गई है। इन जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। सभी टूरिज्म पार्क, ओडिशा हाईकोर्ट 25 अक्टूबर तक बंद कर दिए हैं।

ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं। समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: Cyclone Dana Live Update: तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती तूफान डाना, शुरु हुई बंगाल में तेज बारिश

पश्चिम बंगाल में इन इलाकों में हाईअलर्ट
दाना तूफान की वजह से भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गाय है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चम बंगाल के हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम, उत्तर-24 परगना, दक्षिण-24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर और बांकुड़ा में भारी बारिश होने का अनुमान है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।