चक्रवात फानी हो सकता है खतरनाक, उत्तर प्रदेश तक अलर्ट जारी, जानिए किन राज्यों पर है खतरा

186
2521

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान फानी बड़ा विकराल रूप ले सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने फानी के संबंध में ‘येलो वार्निंग’ जारी किया है। मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है और तटीय इलाकों को खाली करने का सुझाव दिया है।

चक्रवाती तूफान फानी से बचने के लिए ओडिशा के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाएंगे। सभी स्कूल 2 मई से अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे। सभी परीक्षाओं की डेट भी आगे बढ़ा दी गई है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘इस बात की अधिक संभावनाएं हैं कि यह अगले 12 घंटे में अत्यंत गहन चक्रवातीय तूफान में परिवर्तित हो जाए। इसके एक मई शाम तक उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है और उसके बाद यह दोबारा घूम कर उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ सकता है। तब यह तीन मई की दोपहर तक ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है। इसकी हवाओं की अधिकतम गति 170-180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।’

मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग-
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त से अपील की है कि पटकुरा विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को होने वाले चुनाव की डेट आगे बढ़ा दी जाए। नवीन पटनायक की ओर से जारी किए गए पत्र में लिखा है कि फानी तूफान के चलते राजनगर ब्लॉक में भूस्खलन की संभावनाएं प्रबलतम हैं।

यूपी में अलर्ट-
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि कि बंगाल की खाड़ी में बने फानी चक्रवात की वजह से 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और तेज पूर्वी हवाओं के चलने की संभावना है। ऐसे में किसान अपनी फसल पर ध्यान दे। पूर्वी हवाओं की स्पीड लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

ये भी पढ़ें:
कम कीमत में खरीदना है स्मार्टफोन तो बनिए Amazon Summer Sale का हिस्सा, जानें क्या खास
Hook Up Song: रोमांस से भरपूर लेकिन क्या आपको पसंद आएगा ये गाना, देखें Video
11 साल पुराने मामले में आसाराम के बेटे नारायण साईं को उम्रकैद, 1 लाख का जुर्माना भी
किसे ज़्यादा चंदा दे रहे हैं औद्योगिक घराने, टाटा का चंदा 25 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़ हुआ
#MeraVoteMeriTaaqat: अगला नम्बर आपका है, आओ लोकतंत्र का सम्मान करें, आओ मतदान करें…

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here