92 लोगों को सीरिया लेकर जा रहा रूसी सेना का विमान काला सागर में क्रैश

0
296

रूस का लापता मिलिट्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। 91 यात्रियों को लेकर जा रहा रूसी विमान काला सागर के नजदीक क्रैश हो गया है। रशियन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सीरिया जा रहा था और रूसी शहर सोची से उड़ान भरने के तुरंत बाद यह रेडार से गायब हो गया। सर्च ऑपरेशन के बाद काला सागर से विमान के मलबे को बरामद कर लिया गया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह Tu-154 विमान था और इस विमान में 91 लोग सवार थे। इसमें 83 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे। सोची एडलर एयरपोर्ट से नियोजित उडा़न भरने के बाद मास्को के समयानुसार सुबह 5.40 बजे रेडार से गायब हो गया। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही प्लेन रेडार से गायब हो गया था जिसके बाद रूसी सेनाओं ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इस विमान में नौ पत्रकारों समेत रूसी आर्म्ड फोर्सेज के कुछ म्यूजिशन भी सवार थे। वे सीरिया के लटाकिया स्थित रूसी एयरबेस में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट में भाग लेने जा रहे थे।

क्रैश हुआ विमान Tu-154 मास्को के नजदीक चकालोवास्की एयरफील्ड में ईंधन भरने के बाद सोची पहुंचा था। काला सागर के ऊपर से गुजरने के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद प्लेन रेडार से गायब हो गया था। स्थानीय समयानुसार सुबह 5.20 बजे विमान ने उड़ान भरी और 5.40 पर इसका रेडार से संपर्क टूट गया।


सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी या किसी मानवीय गलती की वजह से यह हादसा हुआ है। सोची में उड़ान के लिए मौसम परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल थीं और कोई भी नागरिक विमान रद्द नहीं किया गया था।

ये भी पढ़े:

हमारी वेबसाइट पर अपनी पसंद की खबर पर कमेंट करके आप जीत सकते हैं कैश मूवी टिकट और स्मार्टफोन –अधिक जानकारी के लिए यहां किल्क कीजिए कमेंट करो – Paytm कैश , मूवी टिकट और 4G स्मार्ट फ़ोन जीतो