दिल्ली साकेत कोर्ट में वकील की ड्रेस में आए पति ने महिला को गोली मारी, देखें Video

1286

राजधानी दिल्ली ऐसे तो कई मामलों में सुरक्षित नहीं है लेकिन अब कोर्ट भी सुरक्षित नहीं है। मामला दिल्ली के साकेत कोर्ट (Saket Court Firing) का है। जहां सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। पति-पत्नी के बीच चल रहे केस में महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। वहीं वकील की ड्रेस में पहुंचे पति ने महिला को गोली मारी।

एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है।

पूरी खबर की प्रतीक्षा….

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)