देवरिया हत्याकांड: एक गांव दो घर..जमीनी विवाद ने बस 20 मिनट में खेला खूनी खेल

र में घुसकर सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस हमले में सत्यप्रकाश दुबे का एक 8 साल का बच्चा घायल है

0
217
Murder.

उत्तर प्रदेश के देवरिया (deoria murder news) जिले से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में काट-काट कर 6 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना में एक पक्ष के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या के बाद उपजे आक्रोश में मृतक के परिवार के लोगों ने आरोपी परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।

इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से अफसरों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की है। पूरा मामला रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है।

बताया जा रहा है कि गांव में दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था। सोमवार सुबह 8.30 बजे के करीब दोनों परिवारों में फिर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से लाठी, डंडे, धारदार हथियार और बंदूकें निकल आईं। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग और धारदार हथिया से हमलावर हो गए।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के 3 लड़कों ने रेप कर की हत्या की, कुएँ में मिली लड़की की लाश, देखें VIDEO

क्या था पूरा विवाद?
फतेहपुर के लेहड़ा टोले के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे के भाई साधू दुबे ने 2014 में अपने हिस्से की 10 बीघा जमीन अभयपुर टोला निवसी प्रेमचंद यादव को बेच दी थी. इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार सुबह 7 बजे के करीब प्रेमचंद यादव बाइक से खेत पहुंचे और फिर सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे। जहां दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद सत्यप्रकाश दुबे ने प्रेमचंद की गला रेतकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में नाबालिग को भट्‌टी में जलाया, गैंगरेप की आशंका, पढ़ें क्या है पूरा मामला

इसकी खबर जैसे ही प्रेमचंद के परिवार और उनके टोले को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद गुस्साए लोग, लाठी, डंडे, बन्दूक से लैस होकर सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस हमले में सत्यप्रकाश दुबे का एक 8 साल का बच्चा घायल है, जिसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: 5 साल बाद श्रीदेवी की मौत का सच आया सामने, देखिए ये तस्वीरें

इनकी हुई मौत 
सत्यप्रकाश दुबे, पत्नी किरण दुबे, बेटी सलोनी, नंदनी, बेटा गांधी और प्रेमचंद यादव की मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद देवरिया से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ से अफसरों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की है। मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अगर आपको ये खबर पसंद आई तो जरुर शेयर कीजिए

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।