नहीं रहीं डीडी न्यूज की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा, हाल ही मिला था पुरस्कार

0
1923

नई दिल्ली: दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा (Neelam Sharma) का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी है। नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं।

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही ‘नारी शक्ति’ सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। नीलम ने अपने 20 साल के करियर में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें:
10वीं पास के लिए पोस्ट ऑफिस में बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
अरुण जेटली की हालत गंभीर, विपक्षी नेता हाल जानने एम्स पहुंचे

अपनी क्यूटनेस से ‘पीछे तो देखो’ बोल कर ये बच्चा अंबानी से भी आगे निकल गया!