ट्रैफिक पुलिस में काम करता है कारगिल वॉर का असली हीरो, 20 साल बाद मिला डबल प्रमोशन

0
969

पंजाब: कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन को सामने अदम्य साहस दिखाने वाले पूर्व फौजी सतपाल सिंह को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह डबल प्रमोशन देने की घोषणा की है। सतपाल सिंह इन दिनों भवानीगढ़ में वरिष्ठ कांस्टेबल के रूप में ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे हैं।

सतपाल सिंह वीर चक्र से सम्मानित हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संज्ञान में आज कारगिल विजय दिवस पर जब बात आई तो उन्होंने तत्काल सतपाल सिंह के डबल प्रमोशन की घोषणा कर दी। उन्हें एएसआइ के पद पर प्रमोट किया गया है।

बता दें, सतपाल सिंह ऑपरेशन विजय के दौरान द्रास सेक्टर में तैनात थे। वह भारतीय सेना को टाइगर हिल पर कब्जा करने में मदद करने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टाइगर हिल पर पाकिस्तानी सेना के हमलों का मुकाबला करते पाकिस्तान की नॉर्दन लाइट इन्फैंट्री के कैप्टन शेर खान और अन्य तीन को मार गिराया था। इसके बाद शेर खान को पाकिस्तान ने अपने सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-हैदर से सम्मानित किया था। सतपाल सिंह को भारत में वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

फौज से रिटायर होने के बाद वह संगरूर के भवानीगढ़ चौराहे पर बतौर हेडकांस्बेटल ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। यह जानकारी जब कैप्टन अमरिंदर सिंह के संज्ञान में आई तो उन्होंने सतपाल सिंह को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) बनाने की घोषणा की।

सतपाल सिंह फौज से रिटायर होने के बाद वर्ष 2010 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। उस समय अकाली-भाजपा की सरकार थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि सतपाल सिंह ने कारगिल युद्ध में बहादुरी का परिचय दिया, लेकिन बाद में उन्हें अनदेखी का सामना करना पड़ा।

कैप्टन ने कहा कि जब उनके संज्ञान में सतपाल सिंह का मामला आया तो उन्होंने तत्काल उन्हें प्रमोट कर दिया। एक विशेष मामले के रूप में सतपाल को डीजीपी द्वारा पंजाब पुलिस नियमों के नियमोंं में छूट देकर सहायक उप निरीक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में एएसआइ के रूप में वरिष्ठ कांस्टेबल सतपाल सिंह की तैनाती के लिए उम्र (डीओबी 07-11-1973) में आवश्यक छूट देने के लिए डीजीपी को अधिकृत किया है।

ये भी पढ़ें:
प्राइवेट सेक्टर में होते हैं महिलाओं के साथ 50 फीसदी अपराध
Video: ‘भेजो कब्रिस्तान’ गाने वाले वरुण बहार हुए गिरफ्तार, पाकिस्तान पर भी गा चुके हैं गाना
कच्चा अंडा खाना सेहत के लिए सही है या नहीं….? इस सवाल से हैं कन्फ्यूज, तो ये रहा सही जवाब
फ्लाइट में लड़कियों को घूरने में लगा था पति, पत्नी ने लैपटॉप सिर पर दे मारा, ट्रेंड हुआ Video

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं