प्रधानमंत्री की रैली में बम धमाका, 200 से ज्यादा लोग घायल

0
423

बीबीसी के मुताबिक प्रधानमंत्री की रैली के दौरान एक बम धमाके में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आयी है। यह धमाका इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में हुआ। इस धमाके में घायल सौ से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से कई की हालत गंभीर है। यह धमाका उस समय हुआ जब इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

धमाके के बाद अबी अहमद को तुरंत घटनास्थल से ले जाया गया। बीबीसी के मुताबिक यह एक ग्रेनेड हमला था। घटना के समय रैली में हजारों लोग शामिल थे। धमाके के चलते यहां भगदड़ मचने से भी कई लोग घायल हुए हैं। इस धमाके पर अबी अहमद ने कहा है कि यह इथोपिया को एक देश के रूप में नहीं देखने वालों का एक असफल प्रयास था।

बता दें, अबी अहमद ने इसी साल अप्रैल में प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। वे इथोपिया के प्रजातीय समूह ओरोमो के सबसे बड़े नेता हैं। यह समूह करीब तीन साल तक इथोपिया में चले सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में प्रमुख रूप से शामिल था।

ये भी पढ़े:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं