द्रौपदी मुर्मू बनीं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार, क्या आदिवासी महिला को मिलेगा यूपी की दो पार्टियों का साथ

1997 में उन्होंने पहली बार रायरंगपुर नगर पंचायत के काउंसलर का चुनाव लड़ा और जीत गई। 2000 में उन्हें विधायक का टिकट मिला और वे यह चुनाव भी जीत गई। इसके बाद वे मंत्री बनीं। 2009 में चुनाव हारने के बाद वे गांव आ गईं।

0
536
Jharkhand, Feb 05 (ANI): Jharkhand Governor Draupadi Murmu proceeds the oath ceremony as Jharkhand Mukti Morcha leader Hafizul Hassan being sworn in as minister at Raj Bhawan, in Ranchi on Friday. (ANI Photo)

भुवनेश्वर: ओडिशा की आदिवासी नेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल  द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu President Candidate) को मंगलवार को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसी के साथ यदि द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनती है तो वह पहली आदिवासी और दूसरी देश की महिला राष्ट्रपति होगी।

1997 में उन्होंने पहली बार रायरंगपुर नगर पंचायत के काउंसलर का चुनाव लड़ा और जीत गई। 2000 में उन्हें विधायक का टिकट मिला और वे यह चुनाव भी जीत गई। इसके बाद वे मंत्री बनीं। 2009 में चुनाव हारने के बाद वे गांव आ गईं। मगर इसी बीच बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद वे डिप्रेशन में चली गईं। जैसे-तैसे वे एक बेटे की मौत के सदमे से बाहर आई थीं, कि 2013 में दूसरे बेटे की भी हादसे में मौत हो गई। फिर 2014 में उन्होंने पति को भी खो दिया। इसके बाद वे पूरी तरह टूट गई थीं, पर हिम्मत जुटाकर उन्होंने खुद को समाजसेवा में झोंक दिया।

विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को बनाया कैंडिडेट
इधर, विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय किया है। इसके बाद सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें सिन्हा के नाम पर ही मुहर क्यों?

क्यों चर्चा तेज है कि अखिलेश और मायावती देंगे एनडीए का साथ
भाजपा की रणनीति के आगे विपक्ष की राजनीति फेल होती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी  के निर्णय पर सबकी नजर होगी। वैसे द्रौपदी मुर्मू की राह आसान होती दिख रही है। उनके अपने राज्य ओडिशा से सत्ताधारी बीजू जनता दल ने उनको समर्थन देने की घोषणा कर दी है। सीएम नवीन पटनायक की इस घोषणा से साफ है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब स्थिति साफ होती जा रही है। आने वाले समय में ओडिशा के निकटवर्ती राज्य आंध्र प्रदेश से भी उनको समर्थन मिल सकता है। हालांकि, सबकी नजर देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी के दलों की ओर से बनने वाले समीकरण पर रहने वाली है।

Z+ सिक्योरिटी मिली
राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू को केंद्र की तरफ से Z+ सिक्योरिटी कवर दिया गया है। वे आज यानी बुधवार से ही हर समय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सुरक्षा घेरे में रहेंगी। सुबह से ही सशस्त्र सैनिकों के एक दल ने उनकी पहरेदारी शुरू कर दी है। सिक्योरिटी कवर मिलने के बाद मुर्मू अपनी विधानसभा रायरंगपुर में जग्गनाथ मंदिर और शिव मंदिर में दर्शन के लिए गईं। उन्होंने शिव मंदिर में झाड़ू लगाई और पूजा-अर्चना की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now