Presidential Election Result : जीत के करीब पहुुंची द्रौपदी मुर्मू, जश्न की तैयारी शुरु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे।

0
195

नई दिल्ली: देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) है ऐसा कहने के लिए बस थोड़ा और इंतजार करना होगा। राष्ट्रपति चुनाव में दो राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें सांसदों और पहले 10 स्टेट्स की वोटिंग शामिल हैं। NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अब तक 1 हजार 349 वोट मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 4 लाख 83 हजार 299 है।

वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को अब तक 537 वोट मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 1 लाख 79 हजार 876 है। यानी अब तक के हिसाब से देखा जाए तो मुर्मू सिन्हा से बड़े मार्जिन के साथ आगे चल रही हैं। अभी बाकी राज्यों की गिनती जारी है। अगर ऐसा हुआ तो द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू ((Draupadi Murmu) के गांव में जश्न शुरू हो गया है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के गांव और ससुराल में लड्‌डू भी बनकर तैयार है।

ये भी पढ़ें: ये हैं वो 5 चेहरें जो बन सकते हैं राष्ट्रपति पद के लिए पीएम मोदी की पहली पसंद?

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है और आज पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव अधिकारी संसद के कमरा संख्या 63 में मतगणना कर रहे हैं। शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं