कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद तेज हुआ सियासी घमासान, जानिए अब क्या हुआ

0
324

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों की झड़ी सी लग गई है। इसके साथ ही राजस्थान सरकार में अंदरूनी कलह की भी खबर आ रही है। खबर है कि अशोक चव्हाण, राज बब्बर, कमलनाथ के बाद अब दो और इस्तीफों की पेशकश आई है।

निराशाजनक प्रदर्शन के बाद झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी खुद भी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें इस्तीफा देने से मना किया है। खैर, ये महज एक राजनीतिक ड्रामा बताया गया था।

अब पंजाब से खबर आ रही है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील झाखड़ ने भी अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। वह खुद गुरदासपुर से सनी देओल से चुनाव हार गए थे। वहीं बात करें राजस्थान की तो खबर है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। पार्टी का एक गुट प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ सियासी महौल बनाने में जुटा है। कहा जा रहा है कि यह गुट राहुल गांधी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

सियासी हलकों में एक दिन पहले चर्चा में आयाकृषि मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा इसी ओर इशारा करता है। सोशल मीडिया में वायरल इस इस्तीफे के साथ दावा किया जा रहा था कि मुख्यमंत्री गहलोत के जरिए इस्तीफा राज्यपाल को भेजा गया है। खैर क्या हो रहा है इसकी जब तक कोई ऑफिशियल पुष्ठि नहीं हो जाती तब तक कुछ कह पाना ठीक नहीं लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस जनता के साथ न्याय नहीं कर पाई लेकिन अब पार्टी अपने नेताओं के साथ न्याय जरूर करेगी।

ये भी पढ़ें:
जय श्री राम का नारा न लगाने पर 25 साल के मुस्लिम युवक की पिटाई, तमाशा देखती रही भीड़
चुनाव नतीजों को लेकर निश्चिंत था इसलिए केदारनाथ जाकर बैठ गया: नरेन्द्र मोदी
ये हैं क्रिकेट विश्व कप इतिहास के पांच सबसे यादगार मुकाबले
तीन धमाकों से दहला नेपाल, अबतक 4 की मौत 7 घायल

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now