बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अभी तक 97 लोगों की गई जान

0
396
बिहार असम बाढ़ साकेतिक तस्वीर

जयपुर: बिहार और असम राज्य में भारी बारिश के चलते बाढ़ से प्रभावित हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक बधुवार तक मरने वालों की संख्या लगभग 94 के करीब पहुंच चुकी है। असम मौसम विभाग के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र सरकार ने राहत और बचाव के लिए 251.55 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की है।

असम में 1.50 लाख बेघर
असम में ढुबरी के असिस्टेंट जेलर सीके हलोई ने कहा कि जिला जेल में पानी भर गया है। डीएसपी अनंत लाल ज्ञानी के आदेश पर 409 कैदियों को अस्थायी तौर पर गर्ल्स कॉलेज में शिफ्ट किया गया। 1.50 लाख बेघर हो गए। प्रशासन ने सभी के लिए 427 राहत कैम्प और 392 राहत सामग्री वितरण केंद्र लगाए।

बिहार के सीतामढ़ी की सबसे गंभीर स्थिति
बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों – शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 67 लोगों की मौत हुई है जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। बिहार के सीतामढ़ी में 17 लोगों की जान जा चुकी है।

फिलहाल, 1.14 लाख लोगों ने 137 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं