पूर्व राज्यमंत्री को ससुराल वालों ने दहेज के लिए जलाया, देखिए तस्वीरें

पुलिस को दिए अपने बयान के अनुसार, संगीता ने अपने पति की साजिश से सास एवं ससुर पर दहेज के लिए जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। संगीता की शिकायत के बाद उनके ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

0
439

उत्तरप्रदेश: पूर्व राज्यमंत्री और मशहूर बिरहा गायक और ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं संगीता यादव रविवार की रात अबूझ हाल में झुलस गईं।  डाक्टरों के अनुसार 10 प्रतिशत झुलसी हैं, फिलहाल अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

पुलिस को दिए अपने बयान के अनुसार, संगीता ने अपने पति की साजिश से सास एवं ससुर पर दहेज के लिए जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। संगीता की शिकायत के बाद उनके ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। संगीता यादव का कहना है कि पति, सास और ससुर जमीन खरीदने और कारोबार करने के लिए उनसे एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। उनको शादी के चौथे दिन से ही प्रताड़ित किया जाने लगा था जबकि उनके परिवार वालों ने शादी में एक टाटा सफारी एवं अन्य सामान दिया था।

वहीं सास प्रभावती यादव का कहना है कि संगीता मनमानी करती थीं। कोई टोकता था तो वह मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थीं। रविवार को अपने 25 समर्थकों के साथ आई और रुपयों की मांग करने लगी। इनकार करने पर जलाने का ड्रामा रच डाला।

कौन है संगीता यादव-
संगीता यादव अखिलेश यादव की सरकार के दौरान ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष थीं और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। 24 नवंबर वर्ष 2016 को उनकी शादी  बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुवा कला निवासी जयनाथ यादव के पुत्र इंजीनियर दुर्गेश यादव के साथ हुई। दुर्गेश यादव दक्षिण भारत में कार्यरत हैं।

संगीता लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मकान में रहती हैं। दो दिन पूर्व वह ससुराल में आई थीं। संगीता का आरोप है कि रविवार की रात वह अपने कमरे में सो रही थीं। इसी बीच ससुर एवं सास ने बिस्तर पर पेट्रोल डालकर चुपके से आग लगा लगा दी।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है पुलिस ने कहा कि वह इस मामले अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल संगीता खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें-

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं