Google के इस ऐप से मंगा सकते हैं खाना, इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर भी

0
514

गैजेट्स डेस्क: गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए फूड डिलिवरी ऐप लॉन्च किया है। जिसका नाम Areo है। इसके जरिए ऑनलाइन फूड ऑर्डर किए जा सकते हैं। इस एेप की खास बात ये है कि फूड के अलावा और भी सर्विस के लिए ऑर्डर किए जा सकते हैं। अगर आपके पास भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो प्ले स्टोर से इस ऐप को फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा फिर आप इसे यूज कर सकते हैं।

फिलहाल यह ऐप मुंबई और बंगलुरू के लिए ही है। लेकिन आने वाले समय में कंपनी इसे वर्ल्ड वाइड लॉन्च कर सकती है।इस Areo ऐप से यूजर्स लोकल रेस्ट्रों से खान ऑर्डर करने के अलावा इलेक्ट्रिशियन्स, प्लमंबर्स और पेंटर्स को भी बुला सकते हैं। यहां टाइम स्लॉट का ऑप्शन दिया जाएगा जिसके मुताबिक आप शेड्यूल करा सकते हैं।

इस ऐप की खासियत इसमें दिया गया इंटरऐक्टिव यूजर इंटरफेस है। चूंकि गूगल मेटेरियल डिजाइन के लिए जाना जाता है वैसे ही यह ऐप भी है। गूगल ने इस तरह का ऐप पहली बार लॉन्च किया है। लेकिन हैरानी की बात यह कि दूसरे ऐप की तरह कंपनी ने इसे प्रोमोट नहीं किया है।

गौरतलब है कि गूगल के लिए भारतीय यूजर्स टेस्टिंग टूल की तरह काम करते हैं। क्योंकि कंपनी ने कुछ प्रोग्राम यहां टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया। इनमें से एक Android One था जो कमोबेश सफल नहीं हो पाया है। हाल ही में कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए YouTube Go भी लॉन्च किया है। इसलिए ऐसा भी संभव है कि Areo ऐप को टेस्टिंग के तौर पर पेश किया गया है और आगे चलकर अगर यह सफल हुआ तो इसे देश भर में लॉन्च किया जाए।

 इन्हें भी पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now