Google ने भारत में भी लॉन्च किया Job search ऑप्शन, ये हैं बड़े फायदें

Job Search

0
501

गैजेट्स डेस्क: इंटरनेट कंपनी Google बड़ी खबर के साथ सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल कंपनी के बयान में कहा गया है कि गूगल बेरोजगारी की समस्या को ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए एक नई सेवा शुरू करने वाले है। गूगल की इस सेवा का नाम जॉब्स नियर मी (Job Near Me) रखा है।

गूगल नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए यह सर्विस लेकर आया है। बता दें कि इसी तरह की सेवा गूगल पिछले साल अमेरिका में शुरू कर चुका है। कंपनी का कहना है कि गूगल फॉर जॉब्स फीचर के माध्यम से लक्ष्य है कि नौकरी ढूंढने के सर्च को आसान बनाया जाए।

Google ने इसके लिए जॉब पोर्टल Aasaanjobs, Freshersworld, Headhonchos, IBM Talent Management Solutions, LinkedIn, Quezx, Shine.com, T-Jobs, TimesJobs और  WinsdomJobs के साथ करार किया है। जानकारी के मुताबिक गूगल जॉब्स को अभी इंग्लिश भाषा में लॉन्च किया है। बता दें कि  एंड्रॉयड और आईओएस पर मौजूद गूगल एप के जरिए से यूजर्स इस सर्विस की मदद ले सकते हैं। गूगल इसी के साथ ही पसंदीदा जॉब विकल्प को बुकमार्क करने की सुविधा भी देगी। यहां यूजर को अलर्ट ईमेल के जरिए भी रोजगार की जानकारी मिलेगी।

क्या होगा फायदा-

इस सर्विस में गूगल अपने यूजर्स को फिल्टर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है। इसमें जरूरत के हिसाब की नौकरियों को ढूंढने में काफी आसानी होगी। इसके अलावा जॉब की लोकेशन, जॉब टाइटल, नौकरी फुल टाइम है या फिर पार्ट टाइम आदि जैसे फीचर भी दिए गए होंगे। गूगल ने इस सर्विस को शुरू करने से पहले कुछ थर्ड पार्टी जॉब सर्च पोर्टल को भी जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर को नौकरी ढूंढने में और अधिक आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )