दुनिया की बेहद मशहूर बिल्ली की मौत, 700 करोड़ रुपये थी मालकिन, देखें तस्वीरें

0
659

ट्रेडिंग खबर: दुनिया की एक बेहद मशहूर बिल्ली की मौत खबर मिलते ही पूरा सोशल मीडिया भावुक हो उठा। ये थोड़ा-सी अजीब घटना है लेकिन इस बिल्ली के सभी दीवाने थे। इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली इस बिल्ली का नाम ग्रम्पी बताया जा रहा है। आप इसी बात से अंदाजा लगा ले कि जिस बिल्ली के 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो वो कितनी मशहूर होगी।

इस बिल्ली की मालकिन ने सोशल मीडिया पर बिल्ली की मौत की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर काफी संख्या में लोगों ने बिल्ली को श्रद्धांजलि दी है। बिल्ली को बड़े डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा था, लेकिन एक इंफेक्शन की वजह से 14 मई को उसकी मौत हो गई।

इस बिल्ली को लेकर इंटरनेट पर काफी मीम बनाए गए, किताब लिखी गई और मूवी भी बनाई गई। बिल्ली की उम्र 7 साल थी। पहली बार 2012 में एक यूट्यूब वीडियो की वजह से बिल्ली फेमस हुई थी। 2012 में ग्रम्पी के वीडियो को डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था।

बिल्ली की वजह से मालकिन तबाथा बुंदसेन अरबों रुपये की मालिक हो गई थी। बिल्ली का असल नाम टार्डर सॉस था, लेकिन वह ग्रम्पी कैट के रूप में फेमस थी। बिल्ली के पास मौजूद संपत्ति करीब 700 करोड़ की मानी जाती रही है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बिल्ली के साथ फोटोज पोस्ट किए और भावुक संदेश लिखे। कई लोगों ने बिल्ली को सुपर क्यूट बताया। फेसबुक पर बिल्ली के 85 लाख और इंस्टाग्राम पर 25 लाख फैन्स थे।

ये भी पढ़ें:
अक्षय कुमार ‘लक्ष्मी बम’ में ऐसे आएंगे नजर, Viral हुआ ये अनोखा लुक्स
ADR ने किया खुलासा, 15% महिला उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 36% करोड़पति
क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा? इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा हिंट, देखिए तस्वीरें

पीएम को क्लीन चिट दिए जाने बागी हुए चुनाव आयुक्त, जानिए क्या मामला
5 साल बाद पहली बार मीडिया में आए PM मोदी, राहुल गांधी ने पूछे सवाल

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं