शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान, जानें हार्दिक पंड्या सहित IPL 2024 के नए अपडेट्स

हार्दिक पंड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। उनकी मौजूदगी में मुंबई ने 4 IPL खिताब जीते। हार्दिक 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे।

0
277

IPL 2024 News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल होंगे। फ्रैंचाइजी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम छोड़ने की वजह से यह बदलाव हुआ है। गुजरात टाइटंस की टीम IPL में पहली बार 2022 सीजन में उतरी।

टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इतनी कामयाबी के बावजूद गुजरात की टीम और पंड्या का साथ छूटना फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: फ्लॉप हुई सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग खबरें, धोनी चेन्नई के कप्तान, गुजरात में बने रहेंगे पंड्या

हार्दिक अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते नजर आएंगे। MI ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा आज सोशल मीडिया पर की। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को टीम का कप्तान बना सकती है। हालांकि, रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने का फैसला आसान नहीं होगा। रोहित ने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया है हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ हुई है।

ये भी पढ़ें: Big boss 17 ‘वीकेंड का वॉर’ समय में हुआ बदलाव,जानिए क्या है शो का नया समय?

गिल का आईपीएल करियर 
गिल IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे। गिल ने 7 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। 24 साल के गिल ने साल 2018 में IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक कुल 91 मैचों में 2790 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: Ind vs Aus T20: भारत की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में 44 रन से जीता

हार्दिक का आईपीएल करियर
हार्दिक पंड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। उनकी मौजूदगी में मुंबई ने 4 IPL खिताब जीते। हार्दिक 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे। इसके बाद चोटिल हुए और जब वापसी की तो गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। मुंबई ने उन्हें 2022 में रिलीज कर दिया। तब से दो सीजन वे गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।