महिलाओं के लिए ‘हलाल सेक्स गाइड’ के आते ही मुस्लिम समाज में मचा तहलका

0
3312

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में एक किताब ने आते ही तहलका मचा दिया। हैरानी की बात ये है कि इस किताब का ऑथर कौन है ये किसी को नहीं। ये किताब और लेखक का दावा है कि इसमें महिलाओं को इस्लाम के मुताबिक सेक्स करके पूरा आनंद लेने के गुर बताए गए हैं। यह किताब पिछले हफ्ते ही बाजार में आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस सेक्सगाइड की बिक्री अमेजन पर ‘द मुस्लिमा सेक्समैन्युअल: अ हलाल गाइड टू माइंड ब्लोइंग सेक्स’ शीर्षक से हो रही है।

इस गाइड के ऑनलाइन बाजार में आने के बाद मुस्लिम समाज में किताब के बारे में बहस शुरू हो गई है। यह किताब मुस्लिम समाज में सेक्सको लेकर टैबू से संबंधित मानी जा रही है। खबर के मुताबिक इस किताब में हलाल सेक्स के साथ ही मैरिज मुस्लिम महिलाओं को सैक्स के बारे में टिप्स दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह इस तरह की अब तक की पहली किताब है।

इसके पहले ऐसी कोई किताब बाजार बिक्री को नहीं आई थी। किताब की लेखिका ने इसमें अपनी दोस्त की शादी का भी उल्लेख किया और बताया कि वह अपनी सगाई के समय काफी खुश थी। उसके बाद लेखिका ने शादी के बाद अपनी महिला दोस्त से मिलने की बात भी लिखी है। उसने लिखा तब वह खुश नजर नहीं आई। लेखिका ने लिखा कि उसकी दोस्त ने बताया कि उसकी सेक्सलाइफ बिल्कुल अच्छी नहीं चल रही है। हालांकि लेखिका की दोस्त मेडिकल फिल्ड में जॉब करती थी।

A couple holding hands at a Moroccan wedding
A couple holding hands at a Moroccan wedding

आश्चर्य की बात है कि किताब में लिखा गया कि फिर भी उसे सैक्स के बारे में नॉलेज नहीं था। गौरतलब है कि मेडिकल फिल्ड से आने वाले व्यक्ति को महिला-पुरुष की शारीरिक रचना और सैक्स के संबंध में समझ होती है। लेकिन उसको इस बारे में नॉलेज नहीं था कि वह अपने पति को सेक्स के लिए बिस्तर तक कैसे पहुंचाए। उसे सेक्स को लेकर पुरुषों की पसंद के साथ खुद की भी पसंद के बारे में मालूम नहीं था। इस किताब में लेखिका ने अपने सेक्सअनुभवों को भी बयां किया है।

किताब में बताया कि उसने अपनी दोस्त को सेक्स के बारे में शिक्षा दी, जिसके बाद जब वह दोबारा मिली तो बेहद खुश थी। किताब में सेक्स को लेकर बहुत सारी बातें बताई गई हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि दोस्त के कहने पर उसने मुस्लिम महिलाओं के लिए इन सारी बातों को लिखकर शेयर किया है। इसके बाद लेखिका को सभी दोस्तों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद उसने किताब लिखी।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)