हाफ गर्लफ्रेंड का नया गाना ‘थोड़ी देर’ रिलीज

0
1125

मुम्बई: यूथ के बीच इंप्रेसिव गाने से चर्चा में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का एक और रोमांटिक गाना रिलीज हो गया है। बारिश और फिर भी तुमको चाहूंगा जैसे गाने के बाद ‘थोड़ी देर’ के टाइटल से आया ये गाना पाकिस्तानी सिंगर फरहान सईद ने कंपोज किया। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है।

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड 19 मई को भारत में 1600 स्क्रीन पर रिलीज होगी। एनएच स्टूडियोज ने मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को खरीद लिए हैं।

हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित फिल्म है। अर्जुन ने इसमें माधव झा नाम के बिहारी लड़के का किरदार निभाया है। वहीं श्रद्धा कपूर रिया सोमानी नाम की दिल्ली की अमीर लड़की के रोल में हैं। यह फिल्म दिल्ली, पटना और न्यूयॉर्क में शूट हुई है।

नीचे दिए गए लिंक पर किल्क कीजिए और अन्य खबरें पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now