कौन है हरीश साल्वे? जिसे भारत सरकार नहीं ला सकी, उसे अपनी पार्टी में ले आए! देखें वीडियो

0
555

देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे (Harish Salve) तीसरी बार शादी कर ट्रोलिंग के शिकार हो गए हैं। लोगों ने बधाई देने के बजाए उनको भला-बुरा कहना शुरु कर दिया है। उन्होंने हाल ही में रविवार को लंदन में 68 वर्ष की उम्र में तीसरी बार शादी की। उनकी तीसरी पत्नी का नाम ट्रिना है।

बता दें, साल 2020 में उन्होंने दूसरी बार शादी की थी। उन्होंने धर्म बदलकर ये तीसरी शादी की है। अब आप सोच रहे होंगे धर्म के कारण ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं लेकिन ऐसा नहीं दरअसल साल्वे की शादी पार्टी में ललित मोदी की झलक की वजह से वह ट्रोल हो रहे हैं। गौरतलब है कि कैरोलिन से शादी करने से पहले हरीश साल्वे ने ईसाई धर्म अपना लिया था। यह रूपांतरण उनकी शादी से दो साल पहले हुआ था।

इन मामलों में निभा चुके हैं अहम भूमिका
सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले साल्वे कई हाई-प्रोफाइल मामलों के वकील रहे हैं। सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में तीन दिन के भीतर ही अग्रिम जमानत दिलाने वाले वकील भी हरीश साल्वे ही थे। इतना ही नहीं वोडाफोन, मुकेश अंबानी, रतन टाटा और आईटीसी होटल्स के केस भी लड़ चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव का केस भी हरीश साल्वे ने ही लड़ा था। इसके लिए साल्वे ने भारत सरकार से सिर्फ एक रुपये फीस ली थी।

हरीश साल्वे से जुड़ीं खास बातें

1. हरीश साल्वे तब मशहूर हुए, जब उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट में पहले एंटी-डंपिंग मामले की पैरवी की।

2. 2015 में हरीश साल्वे ने सलमान खान के 2002 के हिट-एंड-रन मामले की पैरवी की। जिन्हें पहले पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

3. 10 दिसंबर 2015 को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद खान को 2002 के हिट-एंड-रन और ड्रंक-एंड-ड्राइव मामले के सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।

4. हरीश साल्वे ने नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया था।

5. उनको वेल्स और इंग्लैंड की अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था।

6. देश के सबसे व्यस्त वकीलों में से एक साल्वे ने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय से की थी।

7. भारत के सॉलिसिटर जनरल नियुक्त होने से पहले उन्हें 1992 में दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था।

पहली पत्नी से हैं दो बच्चियां
हरीश साल्वे अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी से साल 2020 में अलग हो गए थे। उनकी दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं। 38 वर्ष की मीनाक्षी से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कैरोलिन से दूसरी शादी की थी। कैरोलिन की भी यह दूसरी शादी थी। अब तीन साल से भी कम समय में हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है। उनकी तीसरी पत्नी का नाम ट्रिना है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।