सोशल मीडिया पर छाया बिना सिर वाला मुर्गा, फिर भी है 7 दिन से जिंदा, देखें VIDEO

0
563

सोशल मीडिया: डेली मेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक वीडियो अपलोड की है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, इस वीडियो में बिना सिर का एक मुर्गा दिखाया गया है। जो जीवित है। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई बिना सिर के कैसे जीवित रह सकता है लेकिन इस वीडियो  आपकी जिज्ञासा के सभी जवाब है।

सोशल मीडिया पर वायरल होता ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि सिर ना होने के कारण ये मुर्गा वह सात दिनों से जिंदा है। ऐसे में लोग उसे सच्चा योद्धा बता रहे हैं। फिलहाल वह बौद्ध भिक्षुओं के पास हैं, जिन्होंने उसे गोद ले लिया है। यह मुर्गा थाईलैंड के राचाबुरी प्रांत में मियुआंग राचाबुरी जिले में पाया गया था। अब उसी अनोखे मुर्गे से जुड़ी डेली मेल ने कई तस्वीरें साझा की है।

4AA22E5500000578-5556351-image-m-12_1522296455181

बौध भिक्षु इसमें बगैर सिर के मुर्गे को सिरींज के जरिए खाना खिलाते दिख रहे थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुर्गे को जहां सबसे पहले देखा गया था, उसी के पास स्थित मंदिर के बौद्ध भिक्षु उसकी देखभाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नोप्पोंग थिट्टामो नाम के यूजर ने इसी मुर्गे की कहानी बयां की। बाद में उसने बताया कि पशु चिकित्सक वोराकरन श्रिरोज ने लोगों से चंदा जुटाकर उस मुर्गे का इलाज किया।

4AA22D8E00000578-5556351-image-a-2_1522279413183

सुपाकाड़ी अरुण थॉन्ग नाम की पशु चिकित्सक ने सबसे पहले उसे खाना खिलाया था। उन्होंने इस मुर्गे को गले के माध्यम से एंटीबायटिक्स दी थीं। महिला चिकित्सक के अनुसार, “इस मुर्गे की जिंदगी बाकी थी। वह जीना चाहता था तो हमने उसे खिलाया-पिलाया और देखभाल की।”

4AA22D9700000578-5556351-image-m-14_1522296470622

मुर्गे की देखभाल करने वाली उसी चिकित्सक ने उसे सच्चा योद्धा बताया है। मुर्गे की वायरल तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसकी गर्दन के ऊपर का हिस्सा गायब है, जहां गहरे घाव के निशान हैं। पंखों के आस-पास की खाल काली पड़ चुकी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मुर्गे का यह हाल हुआ कैसे। लेकिन स्थानीय लोगों ने इस बारे में आशंका जताते हुए कहा है कि किसी अन्य जानवर या पक्षी ने उस पर हमला किया होगा।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें