अब शरीर से अलग करने के बाद भी 12 घंटे तक धड़कता रहेगा दिल

ब्रिटेन के डॉक्टरों ने नया मेडिकल बॉक्स तैयार किया, जिसमें दिल काफी देर तक सुरक्षित रखा जा सकेगा

0
470

लदंन: मानव शरीर से अलग होकर भी दिल अब 12 घंटे तक धड़कता रहेगा। अब तक शरीर से अलग होकर दिल इतनी देर तक सुरक्षित नहीं रह पाता था। इस वजह से हार्ट ट्रांसप्लांट में काफी असुविधा होती थी। लंदन के डॉक्टरों ने एक ऐसा बॉक्स तैयार किया है, जिसमें रखकर दिल को काफी देर तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। ये बॉक्स हार्ट ट्रांसप्लांट में काफी मददगार साबित होगा। ऑर्गन केयर सिस्टम (ओसीएस) नाम के इस बॉक्स को स्वीडन के डॉक्टर स्टिग स्टीन ने तैयार किया है।

मिडलसेक्स के हेयरफील्ड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इसका परीक्षण किया। डॉक्टरों का दावा है कि अब तक समय से हार्ट ट्रांसप्लांट हो पाने से कई मौतें होती थीं, जो अब रोकी जा सकेंगी। हेयरफील्ड हॉस्पिटल ने पिछले 12 महीने में हुए 25 हार्ट ट्रांसप्लांट में इस तकनीक का इस्तेमाल किया और देखा कि दिल कितनी देर तक शरीर से अलग होकर रह पाता है।
करीब 12 घंटे तक दिल ऑर्गन केयर सिस्टम में सुरक्षित रहा। डॉक्टरों का कहना है कि बॉक्स की क्षमता को धीरे-धीरे और बढ़ाया जाएगा ताकि दिल 24 घंटे तक शरीर से बाहर सुरक्षित रह सके।

ऑर्गन केयर सिस्टम तैयार करने वाले डॉक्टर स्टीन का कहना है, ‘अभी हम चाहकर भी कई अच्छे दिलों का ट्रांसप्लांट के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। लेकिन ओसीएस की मदद से हम करीब-करीब दुनिया के हर कोने में दिल को ले जा सकते हैं और किसी भी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचा सकते हैं।’

article-2714075-2034479900000578-445_634x476

दिल में लगातार ऑक्सीजन युक्त खून पंप करता रहेगा बॉक्स 
ऑर्गनकेयर सिस्टम को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये 12 घंटे तक लगातार दिल में ऑक्सीजन युक्त खून को पंप करता रहेगा। इससे दिल लगातार काम करता रहेगा। बॉक्स में लगी टेक्नोलॉजी के जरिए सर्जन ये भी जान सकेंगे कि दिल किस तरह के शरीर में लगाया जा सकता है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)