झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन, गिरफ्तार हो सकते हैं हेमंत सोरेन, जानें पूरा मामला?

0
121

Hemant Soren: जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के बाद इस्तीफा देने सीधे राजभवन पहुंचे। अब मंत्री चंपई सोरेन झारखंड के अगले सीएम होंगे। खबर है कि इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जा सकता है।  बता दें, ईडी की टीम ने सीएम हाउस में हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ की है।

सूत्रों के अनुसार अब तक के पूछताछ में ED के अधिकारी हेमंत सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं है। हेमन्त सोरेन ने अब तक के पूछताछ में सिर्फ हां ना में जवाब दिया है।

कौन हैं चंपई सोरेन?

  • परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं
  • सरायकेला सीट से विधायक हैं
  • सोरेन परिवार के करीबी हैं
  • ‘झारखंड टाइगरट के नाम से मशहूर

जानें चंपई सोरेन के बारें में विस्तार से
जिलिंगगोड़ा गांव निवासी आदिवासी सिमल सोरेन के चार बच्चों में से एक चंपई सोरेन हैं जो सिमल सोरेन के बड़े बेटे हैं। चंपई भी अपने पिता के साथ खेती किसानी में उनका हाथ बंटाते थे। शिक्षा की बात करें तो चंपई ने सरकारी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई लिखाई की है। चंपई का विवाह कम उम्र में ही मानको से कर दिया गया था, उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं।  बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर हुए आंदोलन में चंपई शिबू सोरेन के साथ हिस्सा लिया था और जल्द ही वे ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से मशहूर भी हो गए। इसके बाद चंपई सोरेन ने अपनी सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और इसके बाद वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।

ED के अधिकारियों ने हेमन्त सोरेन से 40 से ज्यादा सवाल पूछ गए हैं। हेमन्त सोरेन कई सवालों को सुनने के बाद ED अधिकारियों पर गुस्सा भी हुए। वहीं खबर ये भी है कि सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। इस बीच रांची के कई इलाकों में धारा 144 लागू है। सीएम हाउस के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now