भीषण सड़क हादसा, हुई मौके पर 16 लोगों की दर्दनाक मौत

0
1027

उत्तर प्रदेश: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित हुए ट्रक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद पास से गुजर रही पिकअप पर पलट गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गये। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं। यह दुर्घटना नैशनल हाइवे के जमुका दौराहा के पास हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह हाइवे से एक टेंपो गुजर रहा था। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक आया और उसने टेंपो को रौंद दिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

घायल हुए लोगों के नाम

  • आरती पत्नी राम सनेही उम्र 40 वर्ष, ग्राम रहजनिया थाना मैगलगंज खीरी( गम्भीर)
  • विशाल पुत्र राम सनेही व आरती उम्र 8 साल, ग्राम रहजनिया थाना मैगलगंज
  • उत्तम यादव पुत्र यादवेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष (गम्भीर), ग्राम – अभयपुर थाना – पसगवां खीरी
  • रविन्द्र पुत्र छत्तर उम्र 40 वर्ष, ग्राम – पकड़िया थाना – पिसावां सीतापुर
  • अनीश पुत्र शमीम उम्र40 वर्ष, ग्राम – अहमदनगर थाना रोज शाहजहांपुर

टेंपो के आगे सवारी भरकर जा रहे पिकअप वाहन को भी ट्रक ने टक्कर मारी और फिर तेज रफ्तार से पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डा. एस चिनप्पा ने पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। दोनों अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हादसे में घायल हुए टेंपो चालक अनीस से पूछताछ की। अनीस ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं