हिमाचल प्रदेश में भंयकर बारिश ने मचाई तबाही, जानें कहां-कहां है रेड अलर्ट

0
138

Himachal Pradesh: हिमाचल में पिछले 55 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा के मुताबिक, बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 का रेस्क्यू किया गया है। उन्‍होंने बताया कि ये हादसा देर रात हुआ है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से राज्य में एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

पिछले दो दिनों में 30 से ज्यादा घर पूरी तरह और 180 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है। इस दौरान लगभग 140 गौशालाएं, दुकानें व घाट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिमला SP संजीव गांधी ने बताया कि, शिव बावड़ी मंदिर में सुबह 7.30 बजे लैंडस्लाइड हो गया। इससे मंदिर में 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका है।

मंडी जिले की बल्ह घाटी में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ब्यास नदी उफान पर है। अधिकारियों के मुताबिक कई पर्यटक फंसे हुए हैं। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हरिद्वार समेत कई दूसरे ज़िलों में यलो अलर्ट है। हरिद्वार में गंगा नदी ख़तरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। मुसालाधार बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंड स्लाइड के बाद सड़के बंद है।

यहां भारी बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम।

यहां मध्यम बारिश होगी: झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।