दुनिया का पहला मामला 7 साल के बच्चे के मुंह से निकले 526 दांत, देखें तस्वीर

0
785
526 दांतों की तस्वीर

चेन्नई के डॉक्टरों ने 7 साल के बच्चे के मुंह से 526 दातों को निकाला है। यह मामला दुनिया में पहला है। सविता डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जन डॉ. पी सेंथिलनाथन ने बताया कि लड़के को काफी समय से निचले दाएं जबड़े में सूजन की शिकायत थी। सूजन अधिक होने पर पैरेंट्स उसे लेकर हॉस्पिटल आए। एक्स-रे और सीटी-स्कैन से पता चला कि जबड़े में कई दांत ऐसे हैं जो अधूरे विकसित हैं। ऐसे में सर्जरी का फैसला लिया गया।

बच्चे का दायां गाल सूजा हुआ था और जब जांच की गई तो बच्चे की इस अस्वाभाविक मेडिकल कंडीशन का पता चला। डॉक्टरों ने कहा कि दांतों के इस अस्वाभाविक विकास की वजह मोबाइल टावर से होने वाला रेडिएशन भी हो सकता है।  डॉक्टर्स ने इस स्थिति को कंपाउंड कम्पोजिट ऑन्डोटोम का नाम दिया।

7 साल का बच्चा ऑपरेशन के बाद

डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान हमने उसके स्वस्थ दांतों को रहने दिया। अस्वाभाविक तौर पर आए दांतों को बड़ी ही सावधानी से निकाला गया। इससे पहले किसी के इतने ज्यादा दांत नहीं पाए गए थे। इससे पहले 2014 में एक लड़के के मुंह से 232 दांत निकाले गए थे। यह मामला दुनिया में पहला है।

डॉक्टर्स ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज को एनेस्थीसिया देने के बाद उसके जबड़े का एक हिस्सा निकाला गया जिसका वजन 200 ग्राम था, जांच के दौरान इसमें 526 छोटे, मध्य और बड़े आकार के दांत मिले। इसमें कुछ दांत बेहद छोटे हैं। जबड़े से सभी अतिरिक्त दांतों को निकालने में पांच घंटे लगे। सर्जरी के तीन दिन बाद बच्चे की स्थिति सामान्य हो गई थी। ऑपरेशन के बाद बच्चे ने कहा कि अब उसे कोई दर्द नहीं है।

ये भी पढ़ें:
मोदी कैबिनेट ने कश्मीर में आरक्षण और SC में जजों की संख्या को दी मंजूरी

यहां जानें WhatsApp पर वायरल होते 1000GB डेटा वाले मैसेज का पूरा सच
सुष्मिता सेन के भाई-भाभी के रिश्ते में आई दरार, पिछले महीने ही हुई थी शादी
10 अगस्त को धरती से टकराएगा एस्टेरॉयड, तबाह कर सकता पूरा एक देश

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं