जानें कैसे तुर्की काे पीछे छाेड़कर भारत दुनिया में सबसे ज्यादा COVID-19 मरीजाें वाला देश बना

मरीज तेजी से बढ़ने के बीच लाॅकडाउन का चाैथा चरण 31 मई काे खत्म हाे रहा है। इसके बाद की रणनीति पर मंथन शुरू हाे चुका है।

0
838

नई दिल्ली: देश में काेराेना संक्रमण के आंकड़े भयावह हाेते जा रहे हैं। गुरुवार काे सबसे ज्यादा 7,135 मरीज मिले। अब कुल संख्या 1,60,666 हाे गई है। इसके साथ ही भारत में एशिया के सबसे ज्यादा मरीज हाे गए हैं। इससे पहले तुर्की में एशिया के सबसे ज्यादा 1,59,797 मरीज थे। तुर्की काे पीछे छाेड़कर भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मरीजाें वाले देशाें की सूची में भी नाैंवे स्थान पर पहुंच गया है।

ज्यादा रियायताें वाले लाॅकडाउन 4.0 के 10 दिन में 60 हजार रोगी मिले हैं। मरीज तेजी से बढ़ने के बीच लाॅकडाउन का चाैथा चरण 31 मई काे खत्म हाे रहा है। इसके बाद की रणनीति पर मंथन शुरू हाे चुका है। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियाें से फाेन पर चर्चा कर पूछा कि 1 जून से क्या-क्या खाेलना चाहिए। सूत्राें के अनुसार, ज्यादातर मुख्यमंत्रियाें ने किसी न किसी रूप में लाॅकडाउन जारी रखने की वकालत की है।

इन 13 शहराें में देश के 70% रोगी

1. मुंबई (महाराष्‍ट्र)
2. दिल्‍ली/नई दिल्‍ली
3. चेन्‍नई (तमिलनाडु)
4. कोलकाता/हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
5. अहमदाबाद (गुजरात)
6. पुणे (महाराष्‍ट्र)
7. हैदराबाद (तेलंगाना)
8. ठाणे (महाराष्‍ट्र)
9. इंदौर (मध्‍य प्रदेश)
10. जयपुर (राजस्‍थान)
11. जोधपुर (राजस्‍थान)
12. चेंगलपट्टु (तमिलनाडु)
13. थिरूवल्लूर (तमिलनाडु)

लॉकडाउन में क्‍या मिल सकती है छूट
अभी लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर आधिकारिक फैसला नहीं हुआ। मगर अधिकतर राज्‍य चाहते हैं कि लॉकडाउन आगे बढ़े। हां, वो कुछ रियायतों की उम्‍मीद जरूर कर रहे हैं ताकि आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाया जा सके। जहां कोरोना केसेज ज्‍यादा हैं, उन इलाकों में सख्‍ती बरकरार रहेगी। बाकी जगहों पर कई तरह की रियायत मिल सकती है।

स्‍कूल-कॉलेज फिलहाल बंद रहने के ही आसार हैं। मेट्रो रेल सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। इंटरनैशनल फ्लाइट्स पर पाबंदी जारी रखी जा सकती है। धार्मिक स्थानों को खोला जाए या नहीं यह फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा जा सकता है। सलून खुल चुके हैं, अब जिम और शॉपिंग मॉल्‍स वगैरह खोलने का फैसला भी राज्‍य सरकारों के हाथ में दिया जा सकता है।

पञ्चदूत की आप से अपील-
अभी कोरोना का संक्रमण थमा नहीं है। आप सब जागरूक नागरिक हैं खुद से सावधानी रखें। देश की अर्थव्यवस्था को वापस से पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन में सरकार की तरफ से छूट दी जा रही है। ये समय की जरूरत है। आप बेवजह घर से बाहर न निकलें। आवश्यक काम से निकलें और मास्क लगाकर साथ में सोशल डिस्टेंसिंग और बाकी नियमों का कड़ी से पालन करें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।