खुशहाली के मामले में पाकिस्तान हमसे आगे, भारत 4 स्थान गिरकर 122वें पर पहुंचा

0
377

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र ने 2017 के लिए वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक खुशहाली के मामले में पाकिस्तानी लगातार दूसरे साल हमसे आगे हैं। 155 देशों की सूची में भारत 4 पायदान फिसलकर 122वें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने 12 स्थान की छलांग लगाई है। 3 साल से अव्वल रहे डेनमार्क को पछाड़ नॉर्वे दुनिया का सबसे खुशहाल देश बनकर उभरा है।

सोशल सपोर्ट और भ्रष्टाचार में कमी के कारण नॉर्वे को सबसे ज्यादा स्कोर मिला है। यह पिछले साल चौथे स्थान पर था। रिपोर्ट में सभी देशों को अपने यहां आपसी भरोसा मदद, समानता और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए काम करने की सलाह दी गई है।

ट्रंप की नीतियों से अमेरिका में हालात बिगड़े- रिपोर्ट
अमेरिका की जीडीपी तो बढ़ी है, लेकिन हैप्पीनेस के मामले में यह एक पायदान गिरकर 14वें स्थान पर गया है। रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कहा गया है कि ट्रंप की नीतियों की वजह से हालात और खराब हुए हैं। अमेरिका में असमानता, अविश्वास और भ्रष्टाचार की वजह से खुशहाली घटी है। हालांकि अमेरिका बड़े देशों में ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस से आगे है।

खुशहाली में हम पड़ोसियों से पिछड़े
पाक ने भूटान तक को पछाड़ा भूटानके हैप्पीनेस इंडेक्स को दुनिया अपना रही है। पर वह इस बार पाकिस्तान से भी पीछे है। भारत पड़ोसी देशों में सिर्फ चीन पाकिस्तान से 1 स्थान ऊपर है। नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका भी भारत से आगे हैं।

इन पैमानों के आधार पर हुई रैंकिंग
प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, स्वतंत्रता, उदारता, सामाजिक समर्थन और सरकार या व्यापार में भ्रष्टाचार की स्थिति। इन पैमानों के आधार पर देशों को शून्य से लेकर 10 तक के अंक दिए गए।

ये सबसे खुश देश  

रैंक     देश                                         
1     नॉर्वे
2   डेनमार्क
3  आइसलैंड
4  स्विट्जरलैंड
5  फिनलैंड

ये सबसे दुखी  देश
रैंक     देश
155 मध्य अफ्रीका
154 बुरुंडी
153 तंजानिया
152 सीरिया
151 रवांडा

इन लिंक पर किल्क कीजिए और अन्य खबरें पढ़िए:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)