ट्रंप ने लिया भारत के खिलाफ बड़ा फैसला, नहीं मिलेगी भारतीय उत्पादों को 5 जून से आयात शुल्क में छूट

0
851

इंटरनेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दोबारा सत्ता में आते ही अमेरिका ने भारत को व्यापार के मामले बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार में वरीयता की सामान्य व्यवस्था के तहत भारत को विकासशील देश के रूप में प्रशुल्क में छूट का लाभ समाप्त कर दिया है।

अब इस पर भारत सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। भारत ने इस फैसले दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। भारत ने कहा कि हम व्यापार के मामलों में अपने राष्ट्रीय हित को हमेशा बनाए रखेंगे। हमारे लोग भी जीवन जीने के बेहतर मानकों की आकांक्षा रखते हैं। साथ ही कहा कि किसी भी रिश्ते में विशेष रूप से आर्थिक संबंधों के क्षेत्र में ऐसे मुद्दे हैं जो समय-समय पर हल हो जाते हैं। हम प्रयास जारी रखेंगे।

बता दें, ट्रम्प ने 4 मार्च को भारत को जीएसपी से बाहर करने का ऐलान किया था। इसके लिए 60 दिन का नोटिस पीरियड तय किया था जो 3 मई को खत्म हो चुका है। जीएसपी के तहत भारत जो उत्पाद अमेरिका भेजता है उन पर वहां आयात शुल्क नहीं लगता।

गौरतलब है कि, जीएसपी कार्यक्रम में शामिल विकासशील देशों को अमेरिका में आयात शुल्क से छूट मिलती है। इसके तहत भारत करीब 2000 उत्पाद अमेरिका भेजता है। इन उत्पादों पर अमेरिका में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगती। भारत 2017 में जीएसपी कार्यक्रम का सबसे बड़ा लाभार्थी देश था। उसे अमेरिका में 5.7 अरब डॉलर (40,000 करोड़ रुपए) के आयात पर शुल्क में छूट मिली थी।

अमेरिका की दलील है कि भारत अपने कई सामान यूएस में बिना किसी आयात शुल्क के बेचता है, लेकिन भारत में सामान बेचने के लिए अमेरिका को आयात शुल्क चुकाना होता है। अमेरिकी अधिकारी ने गुरुवार को कहा था कि भारत सरकार के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। यह देखना है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में क्या रास्ता निकलता है।

ये भी पढ़ें:
1 जून से महंगी हुआ रसोई गैस, जानिए कितना बढ़ा दाम
सत्ता में दोबारा आते ही मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, 14.5 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा
भारत में बढ़ा तापमान, 85 साल में पहली बार श्रीगंगानगर में पारा 49.6 पर पहुंचा
अमेरिका की सरकारी बिल्डिंग में गोलीबारी, 12 की मौत, 5 लोग घायल

देश का सबसे गरीब मंत्री प्रताप सांरगी हीरो नहीं अपराधी है, दर्ज हैं सात गंभीर केस, जानिए पूरा इतिहास

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं