कोरोना वायरस के कहर के बीच आई सीरो सर्वे की चौकाने वाली रिपोर्ट

0
1403

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच नए सीरो सर्वे में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के 29.1 फीसदी लोगों में कोविड-19 एंटीबॉडी पाई गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में 1 से 7 अगस्त तक सीरो सर्वे सैम्पल लिए गए थे। इसके मुताबिक 29.1% लोगों में इस बार कोविड-19 एंटीबॉडी पाई गई है। दिल्ली की आबादी लगभग 2 करोड़ है। जिसमें से 15 हजार सैम्पल लिए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दूसरे सीरो सर्वे में 28.3% पुरुषों और 32.2% महिलाओं में एंटीबॉडी पाई गयी है। वहीं 60 लाख लोगों में एंटीबॉडी बन गयी हैं। इससे पहले पहला सीरो सर्वे एनसीडीसी के तहत हुआ था। जिसमें करीब 23.48 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी।

सीरो सर्वे में 18 से 49 साल तक के उम्र के लोगों का 50% सैंपल लिए गए थे। 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का 25% सैंपल लिए गए थे। 18 साल से कम उम्र के लोगों में 34.7% एंटीबॉडी पाई गयी है। 18 से 49 उम्र वालों में 28.5% लोगों में एंटीबॉडी बनी जबकि 50 साल से अधिक उम्र के 31.2% लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। आंकड़ों से साफ है कि 18 साल से कम उम्र के लोग कोरोना से अधिक संक्रमित हो रहे हैं और खुद ठीक भी हो रहे हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।