एपल ने किए तीन iPhone लॉन्च, कीमत और फीचर दोनों उड़ा देंगे होश

0
391

टेक डेस्क: एपल ने बुधवार को 3 फोन लांच किए- आईफोन-Xएस, Xएस मैक्स और आईफोन-Xआर। इनके अलावा एपल वॉच की सीरीज 4 भी लांच की गई। आईफोन-Xएस और Xएस मैक्स डुअल सिम वाले फोन हैं। दोनों में ओएलईडी स्क्रीन है। आईफोन-Xआर में एलसीडी स्क्रीन है।

6.5 इंच स्क्रीन वाला मैक्स एपल का सबसे बड़ा स्मार्टफोन है। इनमें डुअल कैमरा है। 12 एमपी वाइड एंगल कैमरा और 12 एमपी टेलीफोटो कैमरा। Xआर में सिर्फ एक कैमरा 12 एमपी वाइड एंगल वाला है। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 76,900 से 1,09,900 रुपए है। यहां बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी। आईफोन-Xएस व Xएस मैक्स की बॉडी सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी है।

क्या है कीमत-
आईफोन XR-76,900
आईफोन XS- 99,900
XS मैक्स- 1,09,900
(शुरुआती कीमत)

स्क्रीन साइज
आईफोन-Xएस 5.8 इंच, Xएस मैक्स 6.5 इंच, Xआर 6.1 इंच

स्टोरेज साइज
64, 256, 512 जीबी

कब होगी बिक्री
Xएस और Xएस मैक्स की बिक्री अमेरिका में 21 सितंबर से और Xआर की 26 अक्टूबर से शुरू होगी।

ईसीजी करने वाली दुनिया की पहली घड़ी
स्क्रीन साइज सीरीज 3 से 35% बड़ा है। बिट प्रोसेसर से परफॉर्मेंस दोगुनी। स्पीकर 50% ज्यादा आवाज वाला। बैटरी 18 घंटे चलेगी। 14 सितंबर से ऑर्डर और 21 से बिक्री होगी। गिरने के बाद एक मिनट तक नहीं हिले तो घड़ी इमरजेंसी कॉल कर आपकी लोकेशन बताएगी।
हार्टबीट अनियमित हुई तो नोटिफिकेशन आएगा। वॉच के पीछे इलेक्ट्रोड से 30 सेकंड में ईसीजी कर सकते हैं। तीन वैरियंट की कीमत 20,200 से 36,200 रु. के बीच है। फिलहाल भारत में नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं