सूखे की वजह से मर रहे हैं लोग, खुदाई में पानी की जगह निकल रहे पत्थर, देखें तस्वीर

1977
13414

झारखंड: गर्मी का मौसम अभी शुरू ही हुआ है कि ऐसे में कई राज्यों से सूखा पड़ने की खबर भी आने लग गई। बताया जा रहा है कि पानी का स्तर इतना गिर गया है कि हैंड पंप ने भी काम करना बंद कर दिया है। ऐसा एक मामला झारखंड का सुर्खियों में है। जहां देवघर का इलाका भीषण सूखे की मार झेल रहा है।

यहां के लोग प्यासे मर रहे हैं। देवघर में पानी का स्तर इतना गिर गया है कि हैंड पंप ने भी काम करना बंद कर दिया है। लोगों को कहना है कि यहां नगर निगर खुदाई तो कर रहा है लेकिन उसमें पानी की जगह सिर्फ पत्थर निकल रहे हैं।देवघर के निवासियों का कहना है, ‘’हम पानी की भारी कमी का सामना कर रहे हैं।

पानी की कमी के कारण लोग मर रहे हैं। नगर निगम जमीन से पानी निकालने के लिए बोरिंग कर रहा है, लेकिन उनमें पानी नहीं बल्कि पानी की जगह पत्थर निकल रहे हैं।’’ देवघर के लोगों का कहना है कि ये समस्या इस साल ही पैदा हुई है।

वहीं,देवघर में नगर निगम के सीईओ अशोक सिंह का कहना है, ‘’देवघर का 75% क्षेत्र सूखे में तबदील हो गया है। नगर निगम एक वैकल्पिक समाधान खोजने की कोशिश कर रहा है।’’ उन्होंने बताया है, ‘’पानी के संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। एक नई परियोजना शुरू की जाएगी, जिससे पुनासी की तरफ से देवघर को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।’’ नगर निगम का दावा है कि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार हो जाएगा।’

ये भी पढ़ें:
बांदीपोरा में तीन साल की बच्ची से बलात्कार, घाटी में जमकर विरोध प्रदर्शन
“न्यूज़ छपता है कि नहीं लोकतंत्र में सिर्फ यही एक चीज़ नहीं है”- मोदी
सोशल मीडिया पर PM मोदी को बोला गया Incredible झूठा, देखिए क्या है इस Viral Video में
हिन्दू था भारत का पहला आतंकवादी, कमल हसन ने छेड़ा नया विवाद

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here