Congress Karnataka Manifesto 2023: बजरंग दल जैसे संगठन बैन करेंगी कांग्रेस, पढ़ें पूरा घोषणा पत्र

0
926

Congress Karnataka Manifesto: भाजपा के बाद कांग्रेस ने आज मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा के लिए अपने घोषणा पत्र का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने का वादा किया है। वहीं कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र ‘प्रजा ध्वनि’ जारी किया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बेंगलुरु में इसे जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातें…

  • गृह ज्योति के तहत, कांग्रेस कर्नाटक में सभी घरों में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी।
  • कांग्रेस ने परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को ₹2,000 देने का वादा किया है।
  • गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को प्रति माह 10 किलो अनाज मिलेगा।
  • बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह ₹3,000 और युवा निधि के तहत बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को ₹1,500 प्रदान किए जाएंगे।
  • कांग्रेस ने नियमित KSRTC/BMTC बसों में पूरे राज्य में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करने का वादा किया है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, UCC के अलावा जानें और क्या हुईं घोषणाएं

  • रात में ड्यूटी करने वाले पुलिस वालों को 5000 रुपये का विशेष भत्ता देने का वादा।
  • समुद्र में मछली पकड़ने के लिए हर साल 500 लीटर टैक्स फ्री डीजल दिया जाएगा।
  • 90 दिनों के भीतर कार्य शुरू करने, अनुबंध में निर्दिष्ट समय के भीतर कार्य पूरा करने और कॉन्टैक्ट की समय सीमा के भीतर ठेकेदारों के बिलों का निपटारा करने का वादा।
  • 1000 करोड़ का सीनियर सिटिजन वेलफेयर फंड बनाने का वादा।
  • पांच हजार वुमेन इंटरप्रेन्योर को सहयोग दिया जाएगा।
  • कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 25 हजार सिविक वर्कर्स को रेगुलेराइज करने का वादा किया है।
  • प्रत्येक पूरकर्मिका का 10 लाख तक का इंश्योरेंस किया जाएगा।
  • मिल्क सब्सिडी को 5 रुपए से बढ़ाकर 7 रुपए कर दिया जाएगा।
  • भेड़-बकरी के लिए किसानों का एक लाख रुपए तक का लोन माफ कर दिया जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now