उफ! नाबालिक की आंखें निकाली, स्तन काटे फिर आगे क्या हुआ प्लीज खुद पढ़िए

इस मामले में उचित जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दिया था।

0
151

West Bengal News: बंगाल में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर 13 साल की एक किशोरी का शव दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया है। इस घटना के बारें में पढ़कर आप स्तब्ध रह जाएंगे। दरअसल ये पूरा मामला बंगाल के मुर्शिदाबाद का है। जहां  किशोरी करीब पांच दिनों से लापता थी।

27 जनवरी को गांव के एक खेत से उसका शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। मृतका के परिवार का दावा है कि अपहरण और शारीरिक यातनाएं देने के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। ये ही नहीं उसकी आंखें निकाल ली गईं, स्तन भी काट दिए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल संदेशखाली में जो हुआ वह विचलित करने वाला है, देखें घिनौने कांड पर महिलाएं क्या बोली?

इस मामले में उचित जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दिया था। किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोग आरोपितों को सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आज हद हो गई.. और पत्नी की काट दी गर्दन, जानें क्या है यूपी का ये दिल दिहलाने वाली घटना? VIDEO

अब कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद, लड़की की मौत के करीब 20 दिन बाद दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से निकाला गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव को शुक्रवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोलकाता के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

आपको बता दें, लगातार इन दिनों महिला से अपराध के मामले में बंगाल सुर्खियों में बना हुआ है। संदेशखाली घटना के बाद कई महिला बलात्कार की जानकारियां आई लेकिन सरकारे आंखें मुंदे बैठी हैं।