तंग आकर फांसी पर झूली महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जानिए फिर आगे क्या हुआ

776

मध्यप्रदेश: गरीबी से तंग आकर नौ महीने की एक गर्भवती महिला आत्महत्या कर ली। पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करनी वाली मां ने अपने पांचवें बच्चे को जन्म दिया। हैरानी की बात है कि जब महिला ने खुद को फांसी लगाई इसके तुरंत बाद ही उसका प्रसव हो गया और नवजात शिशु नाल में फंसकर अपनी मृत मां के पैरों से लटकता हुआ जिंदा मिला।

मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर कविता साहिनी ने बताया कि कटनी न्यू जंक्शन पुलिस स्टेशन इलाके में संतोष ठाकुर की पत्नी लक्ष्मी ने अपने घर में मवेशियों के बाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नौ महीने की गर्भवती थी।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को सुबह संतोष ने लक्ष्मी को फांसी पर लटकते हुए देखा। उसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ को बुलाया। महिला को फंदे से नीचे उतारा गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने तब कहीं जाकर गर्भनाल काटा और बच्चे को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह स्वस्थ है।

संतोष खेतिहर मजदूर है। कविता ने कहा,‘‘जब मैं मौके पर पहुंची, उस वक्त लक्ष्मी मर चुकी थी।उसी बीच मैंने अचानक देखा कि उसके पैरों से लटकता हुआ जिंदा एक नवजात बच्चा है, जो मृत महिला के गर्भनाल में जुड़ा हुआ था और उसके पैरों से लटका हुआ था।”

कविता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अत्यधिक गरीबी के चलते महिला ने आत्महत्या की है। अत्यधिक गरीबी के चलते वह अपने बच्चों का लालन-पालन ठीक से नहीं कर पा रही थी। जिससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच भी की जा रही है।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं