मदुरै में ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग,10 की मौत, ये हैं हेल्पलाइन नंबर

हादसे पर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह खुद घटना पर नजर बनाए हैं।

0
389

तमिलनाडु के मदुरै (Madurai train accident) रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई। शनिवार तड़के हुए हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग झुलस गए। रेलवे के मुताबिक, हादसा मदुरै यार्ड पर खड़े कोच में सुबह 5.15 मिनट पर हुआ। 5 बजकर 45 मिनट पर फायर टीम पहुंची और 7 बजकर 15 मिनट पर आग बुझा ली गई। ये प्राइवेट कोच शुक्रवार को नागरकोल जंक्शन पर पुनालूर-मदुरै एक्सप्रेस (16730) में जोड़ा गया था। ट्रेन सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां इस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

अवैध तरीके से जलाया सिलेंडर
कोच में आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर रहा, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। रेलवे के अनुसार, IRCTC से कोई भी कोच की बुकिंग कर सकता है, लेकिन सिलेंडर ले जाने पर रोक है। इसके बावजूद सिलेंडर लेकर कोई यात्री सवार हुआ। घटना वाली जगह पर DRM समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर हैं। झुलसे लोगों को गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: ओडिशा ट्रेन हादसे में 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल, ये हैं इमरजेंसी कंट्रोल नम्बर

हादसे में UP के 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग झुलस गए। प्राइवेट कोच में UP के 63 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे। हादसे के वक्त कोच यार्ड में खड़ा था। यह कोच 17 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से रवाना हुआ था। कोच को रविवार को चेन्नई से लखनऊ लौटना था। मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि कोच में सभी UP के तीर्थयात्री थे। इस कोच को मदुरै में दो दिन तक रुकना था। यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

योगी आदित्यनाथ ने की मुआवजे की घोषणा
हादसे पर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह खुद घटना पर नजर बनाए हैं। हर पल की अपडेट ले रहे। रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय से बात की। हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए, इस पर नजर बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: Chandrayan3: ‘प्रज्ञान’ के चांद पर उतरने के बाद क्या होगा, पेलोड में क्या है? जानें सबकुछ

प्रमुख सचिव गृह ने कमान संभाल ली है। स्थानीय अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों के साथ बात कर यूपी के लोगों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यूपी सरकार ने टोल फ्री नंबर 1070, 94544410813, 9454441075 जारी किया है।

मदुरै DRM की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:-
9360552608
8015681915

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now