पुणे में बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत

0
750

महाराष्ट्र में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुणे में बीती रात जोरदार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कों से लेकर घरों तक बारिश के पानी का कब्जा हो गया। वहीं सहकार नगर इलाके में दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाढ़ से करीब 150 घरों को नुकसान हुआ है। पुणे जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी का ऐलान किया है।

पुणे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है। पुणे में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं पुणे जिला कलेक्टर ने शहर के पुरनार, बारामती, भोर और हवेली तहसील के सभी स्कूलों और कॉलेजों को गुरुवार को बंद रखने की घोषणा की है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..