दुनिया के सबसे बुजुर्ग नेता ने संभाली PM कुर्सी, देखिए तस्वीरें

0
141

कुआलालंपुर: राजनीति में रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती है। इसे मलेशिया के 93 साल के नेता डॉ. महातिर मोहम्मद ने सच कर दिखाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीता है। इसी के साथ वे दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं। उनकी पार्टी को 222 सीटों में से 122 पर जीत मिली। उन्होंने 61 साल से सत्ता पर काबिज अपनी ही पार्टी यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गनाइजेशन और अपने सियासी चेले नजीब रज्जाक को हराया है।

2003 में 22 साल तक लगातार प्रधानमंत्री रहने के बाद महातिर ने पद छोड़ दिया था और रज्जाक को पीएम बनाया था। तब से रज्जाक हर चुनाव जीतते आए थे। 2015 में नजीब पर करीब 25 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इस पर उन्होंने यह कहते हुए पार्टी छोड़ दी कि जो पार्टी भ्रष्टाचार का समर्थन करती है, उससे जुड़े रहना अपमानजनक है। नजीब के पद नहीं छोड़ने पर विपक्षी उम्मीदवार बनकर उन्हें चुनौती दी।

वे बीते दो महीने से रोजाना दो से तीन रैलियां कर रहे थे और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थे। सोशल मीडिया पर उनका एक कैंपेन वीडियो काफी हिट रहा। इसमें एक छोटी मलय लड़की महातिर की तरफ देख रही है। उससे महातिर कहते हैं, ‘मैं बुजुर्ग हो चुका हूं। मेरे पास वक्त भी कम बचा है।’ यह कहते हुए उनकी आंखें भर आती हैं। फिर कहते हैं, ‘मुझे देश को बचाना होगा। शायद यह मेरी ही गलतियों का नतीजा है।

Mahathir Mohamad

ये भी देखें-  ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

22 साल के शासन में महातिर ने कभी माफी नहीं मांगी। पर इस बार हर रैली में माफी से ही शुरुआत की। वो कहते थे, ‘देवियों और सज्जनों, मैं सभी से माफी मांगता हूं, मेरी ही गलती की वजह से नजीब उभरे हैं। मैं इसे सुधारना चाहता हूं।’ इसके अलावा उन्होंने विपक्षी नेता अनवर इब्राहिस से भी सुलह की। 1999 में महातिर ने उन्हें जेल भेज दिया था। 2004 में रिहाई हुई। फिर बड़े नेता बनकर उभरे तो 2015 में उन्हें अप्राकृतिक संबंध बनाने के जुर्म में जेल भेज दिया गया। इस पर महातिर कहते थे, ‘अब देश को बचाने के लिए जरूरी है, हम दोनों अपने मतभेद अलग रखंे और देश को भ्रष्ट नजीब से छुटकारा दिलाएं।
Mahathir Mohamad 1

दुनिया के उम्रदराज राष्ट्र प्रमुख

महातिर मोहम्मद- मलेशिया- 93
क्वीन एलिजाबेथ- ब्रिटेन- 91
बेजी कैद-एसेबसी- ट्यूनीशिया- 90
शेख शबाह- कुवैत- 88
पाउल बिया- कैमरून- 84
मिशेल आउन- लेबनान- 84

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए