BREAKING: लोकसभा चुनावों में BJP से सीधी टक्कर लेगी ममता बनर्जी, जानें कांग्रेस पर क्या बोली दीदी

बंगाल में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए 10 से 12 सीटों की मांग कर रही है, जबकि TMC केवल दो सीटें देने पर अड़ी है।

0
140

Mamata Banerjee West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। ममता ने बुधवार को कहा- पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने मेरा प्रस्ताव ठुकराया है। हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, बंगाल में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए 10 से 12 सीटों की मांग कर रही है, जबकि TMC केवल दो सीटें देने पर अड़ी है। यह वे सीटें हैं जिन्हें कांग्रेस ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीता था।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ममता ने कहा कि मेरी कांग्रेस से कोई चर्चा नहीं हुई है। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं है कि देश में क्या होगा, लेकिन हम सेक्युलर पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले भाजपा को हराएंगे। मैं अब भी I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है, लेकिन हमें इसके बारे में बताया तक नहीं गया है।

ये भी पढ़ें: राशन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जानिए कहां फरार हुए TMC नेता शेख शाहजहां?

TMC, कांग्रेस और बंगाल की लेफ्ट पार्टियां भी I.N.D.I.A का हिस्सा हैं। ऐसे में सीट शेयरिंग का मसला उलझा हुआ है। ममता पहले भी कह चुकी हैं कि अगर TMC को तवज्जो नहीं दी जाती है तो प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर TMC अपने प्रत्याशी उतारेगी और BJP से सीधी टक्कर लेगी।

ये भी पढ़ें:  48,500 साल बाद आर्कटिक बर्फ से बाहर आने को तैयार जॉम्बी वायरस, देखें तस्वीरें

कांग्रेस की दया से साल 2011 में बंगाल की सत्ता में
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 23 जनवरी को ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने ममता को मौका परस्त बताया और कहा- हम उनकी दया पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ना जानती है और हमने पश्चिम बंगाल में दो सीटें TMC और BJP को हराकर जीती हैं। ममता खुद कांग्रेस की दया से साल 2011 में बंगाल की सत्ता में आईं।

ये भी पढ़ें: जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलेगा, जानिए कर्पूरी ठाकुर के 8 फैसले जो देश में मिसाल बने

चौधरी का यह बयान राहुल गांधी के असम में मंगलवार को दिए बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ममता कांग्रेस के बहुत करीब हैं। सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है। कभी-कभी हमारे नेता कुछ कहते हैं, उनके नेता कुछ कहते हैं और यह चलता रहता है। यह एक स्वाभाविक बात है। इस तरह की टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।