महाराष्ट्र के बीड में हिंसक हुआ मराठा आरक्षण, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लगी

0
133

Maratha Protest News: इस साल अगस्त से शुरु हुआ मराठा आरक्षण अब उग्र हिंसक रुप ले चुका है। बीड और माजलगांव के बाद मंगलवार सुबह उमरगा कस्बे के नजदीक तुरोरी गांव में भी सोमवार देर रात आगजनी की खबरें आ रही है। बीड से सटे में जालना शहर में भी पिछले 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की।

राज्य में दो दिनों में राज्य परिवहन निगम की 13 बसों में तोड़फोड़ की गई है। इसके चलते 250 में से 30 डिपो बंद करने पड़े हैं। पथराव के बाद पुणे-बीड बस सेवा बंद कर दी गई है। सोमवार रात मराठा समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने बीड बस डिपो में तोड़फोड़ की। करीब एक हजार लोगों की भीड़ डिपो में घुस गई और 60 से ज्यादा बसों के कांच फोड़ दिए। स्टेशन का कंट्रोल रूम भी तोड़ दिया।

वहीं, आंदोलनकर्ताओं ने उमरगा तहसील के तुरोरी गांव में कर्नाटक डिपो की एक बस में आग लगा दी। बस में 46 यात्री सवार थे, वे सभी सुरक्षित हैं। आग बुझाने के लिए आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी कार्यकर्ताओं ने जला दिया स्थानीय मराठी मीडिया के मुताबिक, हिंसक क्षेत्रों में इंटरनेट बंद कर दिया है और धारा 144 लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: हिंसक हुआ महाराष्ट्र मराठा आरक्षण आंदोलन, NCP विधायक का घर फूंका, देखें तस्वीरें

महाराष्ट्र में उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए आज शिंदे सरकार विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने पर विचार कर रही है। इसके लिए दोपहर तक कैबिनेट मीटिंग हो सकती है। इसमें मराठाओं को आरक्षण देने के लिए अध्यादेश लाया जा सकता है।

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारंगे जालना के अंतरौली में 6 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार सुबह उनसे बात की। इसके बाद वे सिर्फ पानी पीने के लिए राजी हो गए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।