मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 5 जिंदा जले, 25 से ज्यादा घायल, देखें VIDEO

213

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस (mathura bus fire) -वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। गंभीर घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मलबा हटाने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था। अचानक एक बस ने रफ्तार धीमी की। इसके चलते कई वाहन एक-दूसरे से टकराते गए। प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा लगा कि बम फटा हो। लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। वहीं, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया।

कैसे हुई यह घटना
तड़के सुबह की यह घटना हुई है। जब घने कोहरे के चलते अचानक एक कार डिवाइडर से जा टकराई। तभी पीछे से एक बस उसी कार में टकरा गई। जिसके बाद एक के बाद एक कई बसे और छोटे वाहन आपस में टकराए। टक्कर इतनी भयानक थी की तुरंत वाहनों में आग लग गई। बताते चलें 8 बसें और तीन गाड़ियां आपस में टकराई थी जिसमें 5 बसें जलकर ख़ाक हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।